प्रदेश के सरकारी तकनीकी शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए राज्य सरकार ने ‘एंगेजमेंट पॉलिसी-2026’ अधिसूचित कर दी है। इसके तहत अब आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग और फार्मेसी संस्थानों में अस्थायी शिक्षकों की भर्ती हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के माध्यम से खुली प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर की जाएगी।
तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी नीति के तहत सहायक शिल्प अनुदेशक, सहायक व्याख्याता और जूनियर प्रोफेसर के पदों पर आवश्यकतानुसार नियुक्तियां होंगी। भर्ती में आरक्षण रोस्टर लागू रहेगा, लेकिन कोई नया नियमित पद सृजित नहीं होगा।