शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उत्तरकाशी:केदारताल में फंसे आठ पर्वतारोहियों का नहीं लगा सुराग, निम व एसडीआरएफ की टीम को मिले बैग-टेंट – No Trace Found Of Eight Mountaineers Stranded At Kedartal Teams Discover Bags And Tent
उत्तरकाशी

उत्तरकाशी:केदारताल में फंसे आठ पर्वतारोहियों का नहीं लगा सुराग, निम व एसडीआरएफ की टीम को मिले बैग-टेंट – No Trace Found Of Eight Mountaineers Stranded At Kedartal Teams Discover Bags And Tent

November 2, 2026


No trace found of eight mountaineers stranded at Kedartal teams discover bags and tent

केदारताल ट्रैक पर फंसे पर्वतारोहियों को खोजती टीम
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केदारताल में फंसे आठ पर्वतारोहियों को ढूंढने के लिए एसडीआरएफ सहित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) की आठ सदस्यीय प्रशिक्षित टीम को सोमवार को हेली सेवा के माध्यम से भोजखड़क व कच्ची ढांग के समीप उतारा गया। साथ ही पैदल ट्रैक से गंगोत्री नेशनल पार्क सहित स्थानीय ट्रैकिंग एजेंसी के लोग भी पोर्टरों के बताए गए स्थान पर पहुंच गए। कच्ची ढांग के समीप पर्वतारोहियों के बैग व टेंट तो मिल गए हैं लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया है।

बीती 29 अक्तूबर को केदारताल से लौट रहे सात पर्वतारोही व एक गाइड भोजखड़क व कच्ची ढांग के आसपास हिमस्खलन होने के कारण फंस गए थे। उनसे आगे चल रहे चार पोर्टर 30 अक्तूबर को सुरक्षित गंगोत्री पहुंच गए थे। उनकी सूचना पर 31 अक्तूबर से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया था। हेलीकॉप्टर से भी ढूंढने का प्रयास किया गया।

UK Top News: बदरी-केदार में बर्फबारी, चर्चा में मंत्री उनियाल का बयान, सरकारी कर्मचारियों को बोनस की सौगात

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X