Mandi News:दीपों की चमक और खुशियों की खनक से दमकी छोटी काशी – ‘chhoti Kashi’ (little Kashi) Shines Bright With The Glow Of Lamps And The Resonance Of Joy
दुल्हन की तरह सजे नजर आए बाजार, जमकर हुई खरीदारी
महंगाई के बावजूद बाजारों में उमड़ी भारी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। दिवाली पर्व से एक दिन पूर्व छोटी काशी मंडी के बाजार दुल्हन की तरह सजे रहे। पर्व को लेकर शहरवासियों में जबरदस्त उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। बाजारों में फूल-मालाएं, मिट्टी के दीये, मोमबत्तियां, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं, पूजा सामग्री, कैलेंडर, पोस्टर, फ्रेम, मिठाइयां और गिफ्ट पैक की दुकानों पर खूब खरीदारी हुई।
पड्डल मैदान में सजे पटाखा बाजार में भी लोगों ने अपनी जेब के अनुसार खरीदारी की। इस बार युवाओं में प्रदूषण-मुक्त और इको-फ्रेंडली दीपावली मनाने का क्रेज साफ दिखाई दिया, उन्होंने पटाखों के बजाय दीयों, मोमबत्तियों और रंग-बिरंगी विद्युत लड़ियों को प्राथमिकता दी।
त्योहारी सीजन के दौरान खाद्य तेल की कीमतों में हल्का इजाफा देखा गया। सरसों तेल 210 से बढ़कर 220 रुपये प्रति लीटर, देसी घी 400 से 1000 रुपये प्रति किलो और पूजा का तेल 120 से बढ़कर 130 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। बावजूद इसके लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है।
परंपरा के अनुसार, शनिवार रात को ही ग्रामीण परिवेश के लोग फूलों और घास से तैयार घिरसू आदि सामान लेकर मंडी शहर में पहुंच जाते हैं। व्यापारियों और आम जनता में इस बार के कारोबार को लेकर काफी उम्मीदें हैं।
बॉक्स
बच्चों की पसंद वाले नॉर्मल पटाखों, जैसे- बीड़ी बम, मॉप (जमीनी बम), छोटा अनार, मुर्गा बम और खिलौना बंदूकों की विशेष मांग रही। ये सभी सामान 20 से 50 रुपये की किफायती रेंज में बेचे गए। -कालू राम, कारोबार
दस वर्षों से फ्रेम का कारोबार कर रहे हैँ। इस बार धार्मिक स्थलों, देवी-देवताओं, दौड़ते घोड़ों, फिल्म अभिनेताओं और प्राकृतिक दृश्यों (नदी-झरनों) वाले फ्रेम रखे हैं। जिनकी कीमत 100 से हजार रुपये तक है। दौड़ते घोड़ों वाले फ्रेम की सबसे अधिक मांग है। -सनी फ्रेम विक्रेता
बॉक्स
गुलाब, चंदन और मोगरा की सुगंध वाली धूप व अगरबत्तियों की सबसे ज्यादा बिक्री हुई। धूप, दीप, अग्रबाती, पूजा का तेल सहित अन्य सामग्री को 10 रुपये से 200 रुपये तक बेच रहे हैं। -गिरिश अरोड़ा कारोबारी
बॉक्स
गेंदे के फूलों से तैयार बड़ी माला 200 रुपये, छोटी माला 50 रुपये और विभिन्न फूलों का गुलदस्ता 40 रुपये में बेचा गया।
देसराज, फूल विक्रेता
बॉक्स
हर साल मंडी में सजावटी फूलों का स्टॉल लगाते हैं और यहां के लोग बनावटी फूलों को बेहद पसंद करते हैं, जिनकी रेंज 50 से 600 रुपये तक है। व्यापारियों को उम्मीद है कि इस त्योहारी सीजन में उनका कारोबार काफी अच्छा रहेगा। -गिरिश, कारोबारी धर्मशाला
