शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सोलन

Solan News:दिवाली पर आग से निपटने को 150 फायर कर्मी मुस्तैद – 150 Fire Personnel On Standby To Tackle Fire Incidents During Diwali

November 8, 2026


तीन शिफ्टों में होगी अग्निशमन कर्मियों की तैनाती

त्योहार पर सुरक्षा का पहरा, फायर कर्मियों की छुट्टियां रद्द

सोलन समेत पांच शहरों में दमकल टीमें तैनात

जिला मुख्यालय में जगह-जगह खड़े किए गए दमकल वाहन

ठोडो मैदान, ओल्ड बस स्टेंड और बाजार टीमें मुस्तैद

होमगार्ड कमांडेंट ने लोगों से की अपील- सार्वजनिक स्थानों पर न चलाएं पटाखे

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। दीपावली पर पटाखों और आतिशबाजी से अग्निकांड की घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग ने कमर कस ली है। पर्व के मद्देनजर विभाग के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए 150 फायर कर्मियों को तीन शिफ्टों में चौबीस घंटे तैनात किया गया है। ये कर्मी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद रहेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत सोलन शहर के ओल्ड बस स्टैंड, ठोडो मैदान और राजगढ़ मार्ग सहित संवेदनशील स्थानों पर दमकल वाहन (फायर टेंडर) तैनात कर दिए हैं। इसके अलावा नालागढ़, बद्दी, अर्की और परवाणू में भी अग्निशमन विभाग की विशेष टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों के पास दमकल वाहनों के साथ आग बुझाने के आधुनिक उपकरण उपलब्ध हैं, ताकि किसी भी घटना की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जा सके। सोमवार सुबह तक सभी फायर कर्मी शिफ्ट के अनुसार चौबीस घंटे सेवाएं देंगे।

होमगार्ड कमांडेंट योगेश रोल्टा ने बताया कि दीपावली पर आग की घटनाओं से निपटने के लिए विभाग ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिले में कुल 150 कर्मियों की तैनाती की गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सार्वजनिक स्थानों पर पटाखे न चलाएं और सुरक्षा नियमों का पालन करें। किसी भी आग की घटना की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग के 101 नंबर पर दें।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X