शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महेंद्रगढ़-नारनौल

Mahendragarh-narnaul News:आज बंद रहेगी अनाज मंडी, कल से ही होगी बाजरा खरीद – Grain Market To Remain Closed Today; Procurement Of Pearl Millet (bajra) To Begin Tomorrow

November 9, 2026


महेंद्रगढ़। अनाज मंडी में बाजरे की अधिक आवक और जगह की कमी को देखते हुए मार्केट कमेटी ने खरीद व्यवस्था में बदलाव किया है। अब किसान गांववार निर्धारित रोस्टर के अनुसार ही अपनी बाजरे की फसल मंडी में ला सकेंगे। कमेटी ने 11 से 14 नवंबर तक का रोस्टर जारी कर दिया है। वहीं अन्नकूट प्रसाद वितरण के चलते 10 नवंबर को मंडी में अवकाश रहेगा। इस दिन किसी भी किसान का गेटपास नहीं बनाया जाएगा।

मंडी सचिव नरेंद्र कुमार ने बताया कि किसान बाजरे की फसल अच्छी तरह सुखाकर और साफ करके ही मंडी में लेकर आएं। निर्धारित तारीख को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक ही फसल मंडी में लाई जा सकेगी। बाजरे की खरीद उन्हीं किसानों से की जाएगी, जिन्होंने मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाया हुआ है।

उन्होंने किसानों से अपील की कि मंडी में फसल लाने से पहले अपने वाहन पर नंबर प्लेट जरूर लगवाएं, ताकि गेटपास बनवाने में परेशानी न हो। यदि कोई किसान खुद मंडी नहीं आ सकता तो वह पोर्टल पर अपने परिवार के किसी सदस्य को जोड़ सकता है।

सचिव ने स्पष्ट किया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के अलावा किसी अन्य वाहन से बाजरा लाने पर गेटपास जारी नहीं किया जाएगा। इसलिए किसान निर्धारित नियमों का पालन करें और अपनी बारी के अनुसार ही मंडी पहुंचें।

गांववार बाजरा बिक्री का रोस्टर

11 नवंबर: आकोदा

12 नवंबर: खुडाना

13 नवंबर: खेड़की

14 नवंबर: भालखी

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X