शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sonipat News:घर के बाहर खेल रही ढाई वर्षीय बच्ची लापता – Two-and-a-half-year-old Girl Playing Outside Her Home Goes Missing
सोनीपत

Sonipat News:घर के बाहर खेल रही ढाई वर्षीय बच्ची लापता – Two-and-a-half-year-old Girl Playing Outside Her Home Goes Missing

November 10, 2026


Two-and-a-half-year-old girl playing outside her home goes missing

फोटो – आंवली गांव निवासी ढाई वर्षीय बच्ची दीया।

गोहाना। आंवली गांव में दिवाली के दिन सूअर फार्म में बने घर के बाहर खेल रही ढाई वर्षीय बच्ची दीया लापता हो गई। परिजनों ने अपने स्तर पर बच्ची की तलाश की किंतु, उसका कोई सुराग नहीं लगा। बच्ची के पिता नेपाल निवासी तेज बहादुर ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई।

तेज बहादुर ने बताया कि उसने आंवली में किराये पर सूअर फार्म ले रखा है। फार्म में बने घर में वह अपने परिवार के साथ रहता है। रविवार दोपहर करीब एक बजे उसकी ढाई साल की बेटी दीया फार्म में बने घर के बाहर खेल रही थी। वह खेलते हुए अचानक लापता हो गई। काफी देर तक बच्ची दिखाई नहीं दी तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला।

बच्ची के अचानक लापता होने से परिजन परेशान हैं और उनको अनहोनी का डर सता रहा है। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने डाग स्कवायड और गोताखोरों की टीम बुलाई। फार्म के निकट ड्रेन और तालाब है, जहां पर बच्ची की तलाश की गई। तालाब में जाल भी लगाया गया, लेकिन बच्ची का सुराग नहीं लगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X