शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एमपी:सिंगरौली में कच्चा मकान ढहने से बड़ा हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, मृतकों में नवजात भी शामिल – Mp: Major Tragedy In Singrauli As A Mud-and-thatch House Collapses; Three Members Of The Same Family
सिंगरौली

November 10, 2026

MP: Major tragedy in Singrauli as a mud-and-thatch house collapses; three members of the same family

दुर्घटना

विस्तार

सिंगरौली जिले के पन तैसी गांव में एक कच्चा मकान ढहने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक नवजात शिशु भी शामिल है। हादसे के संबंध में एसडीएम सुरेश जाटव ने बताया कि कल रात करीब 8 बजे हमें सूचना मिली कि सिंगरौली के पन तैसी गांव में एक कच्चा मकान ढह गया है।

पढे़ं: सात साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद सिर कुचलकर हत्या, दोनों आरोपी हिरासत में

मकान के मलबे में परिवार के सात लोग दब गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों की मदद से सभी सात लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, चार अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है।”

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X