होटल-होमस्टे कारोबारियों को पंजीकरण शुल्क में मिले राहत:हिमांशु उपाध्याय – Hotel And Homestay Operators Should Be Granted Relief On Registration Fees: Himanshu Upadhyay
रानीखेत (अल्मोड़ा) । होटल एसोसिएशन रानीखेत के अध्यक्ष हिमांशु उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में पर्यटन व्यवसाय की अहम भूमिका है। प्रदेश के हजारों परिवार होटल, होमस्टे, रेस्टोरेंट एवं अन्य पर्यटन गतिविधियों के माध्यम से अपनी आजीविका चला रहे हैं। ऐसे में पर्यटन कारोबारियों की समस्याओं को समझते हुए सरकार को उनके हित में व्यावहारिक निर्णय लेने चाहिए।
