शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
छठ पर घर पहुंचने की जद्दोजहद:पीडीडीयू जंक्शन पर उमड़ा यात्रियों का सैलाब, ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं – Crowds Of Passengers Throng Pdu Junction For Chhath Puja 2026 In Chandauli
वाराणसी

छठ पर घर पहुंचने की जद्दोजहद:पीडीडीयू जंक्शन पर उमड़ा यात्रियों का सैलाब, ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं – Crowds Of Passengers Throng Pdu Junction For Chhath Puja 2026 In Chandauli

November 11, 2026


Crowds of passengers throng PDU Junction for Chhath Puja 2026 in chandauli

ट्रेन में चढ़ने के लिए प्रयास करते यात्री

विस्तार

लोक आस्था के महापर्व छठ पर घर पहुंचने की जद्दोजहद के बीच पंडित दीनदयाल उपाध्याय  जंक्शन पर यात्रियों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा है। त्योहार पर अपने घर पहुंचने की उम्मीद में स्टेशन पहुंचे यात्रियों को ट्रेनों में जगह पाने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। हालात ऐसे हैं कि ट्रेनों में सीटें तो दूर, खड़े होने तक की जगह नहीं मिल रही। यात्रियों को गेट, गलियारे और टॉयलेट के आसपास बैठकर सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

छठ पर्व पर बिहार और पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में जाने वाले यात्रियों की भीड़ से स्टेशन पर दबाव बढ़ गया है। ट्रेनों के पहुंचते ही उनमें सवार होने के लिए यात्रियों की आपाधापी देखने को मिल रही है। परिवार, बच्चों और सामान के साथ यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह सफर किसी चुनौती से कम नहीं है। भीड़ के चलते बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।

ट्रेनों के अंदर यात्रियों की संख्या बढ़ने से सुरक्षा को लेकर भी चिंताएं बढ़ गई हैं। दरवाजों पर लटककर यात्रा करने और गेट के पास बैठने से हादसों का खतरा बना हुआ है। वहीं, भारी भीड़ के बीच यात्रियों के सामान और बच्चों की सुरक्षा भी बड़ी चुनौती है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X