शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
गोरखपुर

Gorakhpur News:डीजे बजाने के लिए दो पक्ष भिड़े, तीन घायल – Incident In Domhar Mafi Village, Under The Sahjanwa Police Station Area; Fir Registered Against 11 Individuals

November 12, 2026


– सहजनवां थाना क्षेत्र के डोमहर माफी गांव का मामला, 11 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

सहजनवां। थाना क्षेत्र के डोमहर माफी गांव में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने कुल 11 लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

गांव निवासी गजेंद्र ने पुलिस को बताया कि आठ नवंबर की रात करीब 11:30 बजे वह घर में सो रहे थे। बगल में तेज आवाज में डीजे बजने से उनकी नींद खुल गई। बाहर निकलकर आवाज कम करने को कहा तो दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि लोहे की रॉड से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया गया। बीच-बचाव करने पहुंची बहन मैना देवी और नीतू को भी पीटकर घायल कर दिया। गजेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने ममता, कविता, उषा, सुमेर, मनीष, अरविंद और राकेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

वहीं, दूसरे पक्ष की उषा पत्नी सुमेर ने पुरानी रंजिश में मारपीट का आरोप लगाया। उनका कहना है कि आठ नवंबर की रात करीब 10 बजे विपक्षियों ने उन्हें, उनके पति और बेटी को लाठी-डंडों से पीटा। पुलिस ने उनकी तहरीर पर गजेंद्र, चंद्रजोत, सिंधु और नीतू के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X