प्रदेश में सबसे ठंडा रहा शहडोल का कल्याणपुर:न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री पर पहुंचा, पिछले साल भी गिरा था पारा – Kalyanpur In Shahdol Was The Coldest Place In The State, With The Minimum Temperature Reaching 9.9 Degrees

शहडोल का ग्राम कल्याणपुर।
November 12, 2026

शहडोल का ग्राम कल्याणपुर।
शहडोल जिले में ठंड ने धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार को मौसम विभाग के आंकड़ों में शहडोल जिले का कल्याणपुर प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश के अन्य शहरों और क्षेत्रों की तुलना में सबसे कम रहा। इसके साथ ही एक बार फिर शहडोल ने ठंड के मामले में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, 12 नवंबर की रात दर्ज न्यूनतम तापमान में कल्याणपुर ने प्रदेश के सभी प्रमुख ठंडे इलाकों को पीछे छोड़ दिया। अनूपपुर जिले के अमरकंटक में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कटनी के करौंदी में पारा 10.4 डिग्री पर रहा। इस तरह कल्याणपुर का तापमान अमरकंटक से भी कम दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें- नवंबर में ही कांपने लगा एमपी: सीजन में पहली बार दस डिग्री से नीचे पहुंचा पारा, अगले चार दिन और गिरेगा तापमान
प्रदेश के अन्य स्थानों की बात करें तो दमोह में न्यूनतम तापमान 11.5, गिरवर (शाजापुर) में 11.8, इंदौर में 12.4, छिंदवाड़ा में 12.6 और रायसेन में 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पचमढ़ी, जबलपुर और मंडला में तापमान 13.2 डिग्री रहा। रीवा में 13.6, जबकि भोपाल और खजुराहो में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
पिछले साल भी ठंड के लिए चर्चा में रहा था कल्याणपुर
शहडोल जिले का कल्याणपुर ठंड के मामले में पहले भी अपनी पहचान बना चुका है। पिछले साल भी यह इलाका प्रदेश के सबसे ठंडे स्थानों में शामिल रहा था। इस बार शुरुआती ठंड में ही न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंचने के बाद एक बार फिर कल्याणपुर सुर्खियों में है। लगातार गिरते पारे के कारण सुबह और देर रात ठिठुरन बढ़ने लगी है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने पर जिले में ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।
November 13, 2026
ब्यौहारी थाना क्षेत्र की घटना विस्तार जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पसगड़ी के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल उपचार के […]
November 13, 2026
ब्यौहारी थाना क्षेत्र की घटना। विस्तार शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में बीमारी से परेशान एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने जंगल में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह पिछले तीन साल से पैर की बीमारी से पीड़ित थे और लगातार उनका इलाज चल रहा था। उपचार के बावजूद […]
November 12, 2026
बृजकिशोर पटेल। विस्तार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 16 नवंबर को शहडोल जिले के ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 83 के प्रस्तावित दौरे को लेकर राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री के आगमन पर 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी […]
