शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उत्तराखंड राजनीति: गोदियाल खाएं हरक सिंह रावत के चरित्रवान होने की कसम, भाजपा विधायक दिलीप रावत की चुनौती – Bjp Mla Dilip Rawat Targets Harak Singh Rawat And Ganesh Godiyal Amid Uttarakhand Political Controversy
कोटद्वार

उत्तराखंड राजनीति: गोदियाल खाएं हरक सिंह रावत के चरित्रवान होने की कसम, भाजपा विधायक दिलीप रावत की चुनौती – Bjp Mla Dilip Rawat Targets Harak Singh Rawat And Ganesh Godiyal Amid Uttarakhand Political Controversy

November 13, 2026


BJP MLA dilip rawat targets harak singh rawat and ganesh godiyal amid uttarakhand political controversy

भाजपा विधायक दिलीप रावत और हरक सिंह रावत
– फोटो : संवाद

विस्तार

लैंसडोन से भाजपा विधायक दिलीप रावत ने प्रदेश की वर्तमान राजनीति पर पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को घेरा। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को धारी देवी पहुंचकर हरक के चरित्रवान होने की कसम खाने को कहा। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक दिलीप ने कहा कि पिछले एक माह से देवभूमि का राजनीतिक वातावरण दूषित हो रहा है।

समाज और युवा पीढ़ी राजनेताओं को अपना आदर्श मानती है। ऐसे में इस तरह के प्रकरणों से प्रदेश की छवि धूमिल हो रही है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं हरक की पत्नी दीप्ति रावत के समर्थन में विधायक ने कहा कि पूरी पार्टी उनके संकट के समय साथ खड़ी है। उन्होंने यूसीसी का हवाला देते हुए कहा कि किसी के पति के नाम का दुरुपयोग कर निजी हित साधना गंभीर अपराध है, जिस पर कार्रवाई के साथ सामाजिक बहिष्कार भी होना चाहिए। रावत ने कहा कि हमने एक फूल दो माली फिल्म सुनी थी, लेकिन यहां तीन फूल और एक माली चल रहा है।

कांग्रेस की गिरती साख भी बच जाएगी

इस पूरे प्रकरण की धुरी हरक सिंह रावत हैं, उन्हें स्वयं सामने आकर अपने परिवार के आरोपों पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। यूट्यूबर भावना पांडे के आरोपों पर उन्होंने कहा कि उनकी ओर से उठाए गए मुद्दों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। साथ ही असम की युवती से जुड़े पुराने मामले का भी जिक्र किया।

ये भी पढ़ें…जेनी प्रकरण: असम से उत्तराखंड पहुंचेगी जांच, जीरो एफआईआर के बाद पुलिस को नए सिरे से कर सकती है कार्रवाई शुरू

अंत में, रावत ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को खुली चुनौती दी कि वे पौड़ी गढ़वाल की इष्ट देवी मां धारी देवी की कसम खाकर कहें कि हरक सिंह रावत पर लगे सभी आरोप झूठे हैं और वे अत्यंत चरित्रवान हैं। यदि गोदियाल ऐसा करते हैं तो वे आरोप लगाने वालों को गलत मान लेंगे और इससे कांग्रेस की गिरती साख भी बच जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X