शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mahoba News:साउथ कोरिया दल को पसंद आया बुंदेली पकवान का जायका – The South Korean Delegation Enjoyed The Taste Of Bundeli Delicacies
महोबा

Mahoba News:साउथ कोरिया दल को पसंद आया बुंदेली पकवान का जायका – The South Korean Delegation Enjoyed The Taste Of Bundeli Delicacies

November 13, 2026


-नाश्ते में शुगर फ्री दूध-दलिया व लंच में अरहर की दाल चावल का लिया स्वाद

-इंडियन-साउथ कोरियन कल्चर प्रोग्राम के तहत काकुन गांव पहुंचाय नौ सदस्यीय दल

संवाद न्यूज एजेंसी

महोबा/चरखारी। बुंदेली संस्कृति, स्वाद और सभ्यता से रूबरू साउथ कोरिया दल के सदस्य को यहां के पकवानों का जायका ऐसा पसंद आया कि उनकी जुबां से वाओ, वेरी गुड टेस्ट… निकला पड़ा। यह नजारा था शुक्रवार को ब्लाॅक चरखारी के स्वामी शांतानंद सरस्वती विद्यामंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय काकुन का। तीन दिवसीय इंडियन-साउथ कोरियन कल्चर प्रोग्राम के तहत भ्रमण पर आए नौ सदस्यीय दल ने यहां बुंदेलखंड की जीवनशैली व यहां की अनूठी परंपराओं को बेहद करीब से देखा।

काशी योग एवं मूल्य शिक्षा संस्था वाराणसी के डॉ. धर्मेंद्र मिश्रा की पहल पर साउथ कोरिया का दल काकुन गांव पहुंचा। विदेशी दल यहां का माहौल देखकर काफी उत्साहित नजर आया। इस दौरान बुंदेली पकवानों से साउथ कोरिया दल का स्वागत किया गया। साथ ही सुबह के नाश्ते में शुगर फ्री दूध, दलिया और अंकुरित चने परोसे गए जबकि लंच में अरहर की दाल, मिक्स वेज, आंवला की चटनी, सलाद, रोटी व चावल और रात्रिभोज में राजमा, मिक्स वेज, रोटी, चावल, पापड़, सलाद आदि दिया गया। साउथ कोरिया दल को बुंदेली पकवान काफी पंसद आए। कोरियन दल में शामिल सदस्य यून माल सून, जिन ईउन जू, जुंग सनक्यू, किम मियोंग, ली सीउनग्रेईओल, सियोजोंग सून, हान सुनजा, कोह ह्योक्योओंग व सोन्ग ह्यून संग ने यहां के कठिया गेहूं के उत्पादन के साथ ही प्राकृतिक खेती व लोगों की दिनचर्या के बारे में जानकारी हासिल की। पशुपालन समेत पशुओं के गोबर से तैयार हो रही जैविक खाद आदि भी जानकारी ली। साथ ही जल संरक्षण को लेकर किए गए कार्यों की भी सराहना की।

—————

साउथ कोरिया दल ने की बच्चों की प्रतिभा की सराहना

महोबा। साउथ कोरिया दल विद्यालय में बच्चों के बीच पहुंचा। इस दौरान कक्षाओं में रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने प्राकृतिक नजारों व बुंदेली सभ्यता को रंगों के माध्यम से उकेरा। कोरियन दल ने बच्चों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। बच्चों के साथ बिताए गए पल को कोरियन दल ने शानदार अनुभव बताया। कहा कि गांव में आकर शांति मिली है। विद्यालय में बच्चों को योग कराया जा रहा है। साथ ही साउथ कोरियन भाषा भी सिखाई जा रही है। काकुन गांव को साउथ कोरिया से जोड़ने के प्रयास के तहत बच्चों को साउथ कोरियन मार्शल आर्ट भी सिखाई जा रही है। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक मयंक त्रिपाठी, प्रधानाचार्य कुलदीप मिश्रा, शिक्षक गोविंद तिवारी, अवधेश, दीप्ति तिवारी आदि मौजूद रहे।

फोटो 13 एमएएचपी 16 परिचय-विद्यालय आगमन पर साउथ कोरिया दल के सदस्यों का फूलमाला पहनाकर स्वागत कर

फोटो 13 एमएएचपी 16 परिचय-विद्यालय आगमन पर साउथ कोरिया दल के सदस्यों का फूलमाला पहनाकर स्वागत कर

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X