शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रामपुर

Rampur News:अलीनगर उत्तरी में परिवार पर हमला, चार पर प्राथमिकी – Attack On A Family In Alinagar North; Fir Registered Against Four Individuals

November 14, 2026


स्वार। अलीनगर उत्तरी गांव में दो दिन पहले घर में घुसकर एक परिवार पर हमला हुआ था। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

आरोप है कि रंजिश के चलते आरोपितों ने महिला, उसके पति और दो बेटों को लाठी-डंडों व धारदार हथियार से पीटकर घायल कर दिया था। रफत जहां ने पुलिस को बताया कि 11 नवंबर की शाम अर्श, कैफ, फरहान और अरशान उनके घर में घुस आए। उन्होंने गाली-गलौज कर रफत जहां, पति महबूब और बेटों अय्यूब व रियाज के साथ मारपीट की और गहने भी छीन लिए। इसके बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X