Teddy Bear देखते ही मचल उठा नन्हा हाथी, मां ने रोका तो सड़क पर करने लगा नाटक, वीडियो वायरल
Last Updated:
सोशल मीडिया पर नन्हे हाथी का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह खिलौनों की दुकान में रखे टेडी बियर को देखकर उसे पाने की जिद करने लगता है. मां हथिनी के रोकने पर वह गीली सड़क पर लोटने लगता है. उसकी मासूम हरकतों ने लोगों का दिल जीत लिया. आप भी देखें..
Viral Video : बच्चों की मासूमियत और उनकी जिद अक्सर लोगों को हंसने पर मजबूर कर देती है.अपनी पसंद का खिलौना मिल जाए तो खुशी का ठिकाना नहीं रहता और अगर कोई उसे लेने से रोक दे, तो नाराजगी भी खूब देखने को मिलती है. लेकिन क्या आपने कभी किसी हाथी के बच्चे को खिलौने के लिए इस तरह जिद करते देखा है? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही मजेदार वीडियो चर्चा में है, जिसमें एक नन्हा हाथी टेडी बियर पाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देता है. उसकी मासूम हरकतें देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.
टेडी बियर देखते ही मचल उठा नन्हा हाथी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक नन्हा हाथी बारिश के बीच खिलौनों की दुकान के पास नजर आता है. दुकान के अंदर कई तरह के खिलौने रखे हुए हैं, लेकिन उसकी नजर एक प्यारे से टेडी बियर पर जाकर टिक जाती है. इसके बाद वह अपनी सूंड आगे बढ़ाकर खिलौने तक पहुंचने की कोशिश करने लगता है.
वह बार-बार सूंड बढ़ाता है, मानो किसी भी हाल में उस टेडी बियर को अपने पास लाना चाहता हो. उसके पीछे खड़ी मां हथिनी भी अपने बच्चे की हरकतों को लगातार देख रही होती है. हालांकि, मां को शायद उसकी यह जिद पसंद नहीं आती और वह उसे खिलौने से दूर रखने की कोशिश करती है.
मां ने रोका तो सड़क पर दिखाए नखरे
वीडियो का सबसे दिलचस्प नजारा तब देखने को मिलता है, जब मां हथिनी अपने बच्चे को टेडी बियर से दूर खींच लेती है. अपनी पसंद का खिलौना न मिलते देख नन्हा हाथी कुछ ऐसा करता है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं. वह गीली सड़क पर ही लोटने लगता है. उसकी इस हरकत को देखकर ऐसा लगता है, जैसे वह मां के फैसले से नाराज होकर अपनी जिद मनवाने की कोशिश कर रहा हो. उसकी यह अदा बिल्कुल किसी छोटे बच्चे जैसी लगती है, जो मनपसंद चीज न मिलने पर रूठकर नखरे दिखाने लगता है.
View this post on Instagram
