360 डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग और ADAS! ये है Kia की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV; कीमत मात्र ₹11,24,900 से शुरू
Last Updated:
Kia India के लिए अक्टूबर 2026 बिक्री के लिहाज से शानदार रहा. कंपनी ने कुल 33,462 गाड़ियां बेचकर सालाना आधार पर 13.22% की ग्रोथ दर्ज की है. इस दौरान Kia Seltos सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही, जिसकी बिक्री में करीब 88% का उछाल आया. वहीं Kia Syros ने भी 161% की जबरदस्त ग्रोथ हासिल की. दूसरी तरफ Sonet और Carens Clavis की बिक्री में गिरावट आई. जानिए किस मॉडल की कितनी यूनिट बिकी हैं.
Kia Seltos: अक्टूबर 2026 में किआ सेल्टोस कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. इस मिड-साइज एसयूवी को कुल 13,423 नए ग्राहक मिले, जबकि पिछले साल अक्टूबर 2025 में इसकी 7,130 यूनिट्स बिकी थीं. सालाना आधार पर सेल्टोस की बिक्री में 6,293 यूनिट यानी 88.26 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे कंपनी की कुल सेल में इसका मार्केट शेयर 40.11 प्रतिशत रहा.
इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹11,24,900 से शुरू होती है. सेल्टॉस का बोल्ड एक्सटीरियर डिजाइन, लेदरेट अपहोल्स्ट्री और 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग के साथ प्रीमियम इंटीरियर इसे बेहद आकर्षक बनाते हैं. इसमें 12.3-इंच डुअल स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स मिलती हैं. सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS दिया गया है. ये 1.5 लीटर पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ 16.5 से 19.4 kmpl तक का माइलेज देती है.
Kia Sonet: सेल के मामले में दूसरे नंबर पर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी किआ सोनेट रही. अक्टूबर 2026 में इसकी कुल 8,914 यूनिट बिकी हैं, जो अक्टूबर 2025 में सेल की गईं 12,745 यूनिट के मुकाबले काफी कम है. सालाना आधार पर सोनेट की बिक्री में 3,831 यूनिट या 30.06 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आई है. इसके बावजूद कंपनी की कुल बिक्री में इसकी हिस्सेदारी 26.64 प्रतिशत रही.
Add News18 as
Preferred Source on Google
Kia Carens Clavis/EV: कैरेंस क्लाविस और इसके इलेक्ट्रिक वर्जन की टोटल सेल अक्टूबर 2026 में 6,918 यूनिट दर्ज की गई है. पिछले साल समान अवधि यानी अक्टूबर 2025 में इस मॉडल की 8,779 यूनिट्स बिकी थीं. इस तरह सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 1,861 यूनिट यानी 21.20 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है. किआ के कुल पोर्टफोलियो में इसका मार्केट शेयर 20.67 प्रतिशत रहा.
Kia Sorento: प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में किआ सोरेंटो ने अक्टूबर 2026 में मजबूत प्रदर्शन करते हुए कुल 2,148 यूनिट की बिक्री हासिल की है. अक्टूबर महीने में किआ इंडिया की कुल बिक्री में सोरेंटो का मार्केट शेयर 6.42 प्रतिशत दर्ज किया गया है. हाल ही में लॉन्च हुई ये कार अच्छा प्रदर्शन कर रही है.
Kia Syros/EV: साइरोस और इसके ईवी मॉडल ने अक्टूबर 2026 में जबरदस्त ग्रोथ दिखाते हुए कुल 2,048 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है. अक्टूबर 2025 में इसकी सिर्फ 785 यूनिट्स ही बिकी थीं. सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 1,263 यूनिट यानी 160.89 प्रतिशत का उछाल आया है. कंपनी की कुल मासिक सेल में साइरोस की हिस्सेदारी 6.12 प्रतिशत रही.
Kia Carnival: लग्जरी एमपीवी किआ कार्निवल की बिक्री में अक्टूबर 2026 के दौरान बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. इस महीने कार्निवल को महज 11 ग्राहक ही मिल सके, जबकि अक्टूबर 2025 में इसकी 116 यूनिट्स बिकी थीं. सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 105 यूनिट्स या 90.52 प्रतिशत की भारी कमी आई है. कुल बिक्री में इसका हिस्सा मात्र 0.03 प्रतिशत रहा.
इस तरह अक्टूबर 2026 में किआ इंडिया ने घरेलू बाजार में कुल 33,462 गाड़ियों की सेल करके पॉजिटिव ग्रोथ हासिल की है. पिछले साल अक्टूबर 2025 में कंपनी ने कुल 29,555 यूनिट्स बेची थीं. इस प्रकार सालाना आधार पर किआ की कुल बिक्री में 3,907 यूनिट यानी 13.22 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जिसमें सेल्टोस और साइरोस का सबसे बड़ा योगदान रहा.
