सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kaithal News:बदला तापमान का मिजाज, धुंध और गिरते पारे ने बढ़ाई ठंड – Weather Patterns Have Shifted; Haze And A Drop In Temperature Have Intensified The Cold
कैथल

Kaithal News:बदला तापमान का मिजाज, धुंध और गिरते पारे ने बढ़ाई ठंड – Weather Patterns Have Shifted; Haze And A Drop In Temperature Have Intensified The Cold

November 16, 2026


Weather patterns have shifted; haze and a drop in temperature have intensified the cold.

सुबह के समय अंबाला रोड पर छाई हल्की धुंध। संवाद

कैथल। जिले में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह हल्की धुंध और रात के तापमान में गिरावट के कारण ठंड का असर बढ़ रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है, लेकिन सुबह और शाम घरों से बाहर निकलने पर ठंड महसूस होने लगी है।

सुबह के समय वातावरण में हल्की धुंध दिखाई देने लगी है। खासकर सुबह जल्दी काम पर जाने वाले लोगों और वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है। सुबह की सैर करने वाले लोग भी अब पहले की अपेक्षा गर्म कपड़े पहनकर निकल रहे हैं। तापमान में उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार और गले में खराश की शिकायत लेकर मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

डॉ. अनिल अग्रवाल के अनुसार मौसम में बदलाव के दौरान सर्दी, खांसी, जुकाम और सांस संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। सुबह और शाम घर से निकलते समय गर्म कपड़े पहनने चाहिए।

सुबह के समय अंबाला रोड पर छाई हल्की धुंध। संवाद

सुबह के समय अंबाला रोड पर छाई हल्की धुंध। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X