मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Fatehpur News:उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने किया छठ व्रत का पारण – Women Observing The Chhath Fast Concluded Their Observance By Offering *arghya* (libation) To The Rising Sun
फ़तेहपुर

Fatehpur News:उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने किया छठ व्रत का पारण – Women Observing The Chhath Fast Concluded Their Observance By Offering *arghya* (libation) To The Rising Sun

November 17, 2026


फतेहपुर। चार दिवसीय आस्था का महापर्व छठ सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। व्रती महिलाओं ने परिवार के सदस्यों के साथ विभिन्न घाटों पर पहुंचकर छठी मैया की पूजा की और संतान सुख, परिवार की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। सूर्यदेव को अर्घ्य देने के बाद महिलाओं ने पूजा में चढ़ाया गया प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया।

शहर के शिवराजपुर, ओमघाट भिटौरा, असनी और राधाकृष्ण मंदिर समेत विभिन्न घाटों और जलाशयों पर भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। ठंडी हवा और घने कोहरे के बावजूद व्रती महिलाएं पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ घाटों पर पहुंचीं।

सोमवार तड़के करीब तीन बजे से ही उगते सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारियां शुरू हो गई थीं। महिलाओं ने जल में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और छठी मैया से परिवार के कल्याण की प्रार्थना की।

पूजा के दौरान घाटों पर पारंपरिक छठ गीत गूंजते रहे। केलवा के पात पर उगेलन सुरूज मल झांके ऊंके… और पहिले पहिले हम कईनी छठी मईया वरत तोहार… जैसे लोकगीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

पूजा में परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल रहे। अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण कर व्रत खोला। पर्व को देखते हुए विभिन्न घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चार दिनों तक चले इस महापर्व के समापन पर घाटों पर श्रद्धा और उल्लास का माहौल बना रहा।

शिवराजपुर और बिंदकी फार्म घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

औंग। क्षेत्र के शिवराजपुर और बिंदकी फार्म घाट पर महिलाओं और पुरुषों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। अभयपुर ग्राम पंचायत के प्रधान रामदास निषाद ने बताया कि बिंदकी फार्म और शिवराजपुर घाट पर चौडगरा औद्योगिक क्षेत्र में रहने वाले लोगों के अलावा लालखेड़ा, शिवराजपुर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। व्रतियों ने सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

फोटो-14-फतेहपुर:- भिटौरा के ओम घाट में सूर्य को अर्घ्य देता परिवार। स्रोत: स्वयं

फोटो-14-फतेहपुर:- भिटौरा के ओम घाट में सूर्य को अर्घ्य देता परिवार। स्रोत: स्वयं– फोटो : Samvad

फोटो-14-फतेहपुर:- भिटौरा के ओम घाट में सूर्य को अर्घ्य देता परिवार। स्रोत: स्वयं

फोटो-14-फतेहपुर:- भिटौरा के ओम घाट में सूर्य को अर्घ्य देता परिवार। स्रोत: स्वयं– फोटो : Samvad

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X