Unnao News:सरदार पटेल जयंती पर बीघापुर में निकाली तीसरी एकता संदेश यात्रा – Unnao News

एकता संदेश यात्रा को हरी झंडी दिखाते नितिन पटेल। स्रोत: पाठक
November 17, 2026

एकता संदेश यात्रा को हरी झंडी दिखाते नितिन पटेल। स्रोत: पाठक
बीघापुर। सोमवार को लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर तीसरी एकता संदेश यात्रा निकाली गई। अभिनव क्रांति समिति, सरदार सेना की जिला इकाई और डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मृति सेवा समिति के तत्वावधान में निकाली गई यात्रा को बगहा गांव में पूर्व विधायक कृपाशंकर सिंह, सपा नेता नितिन सिंह पटेल और अजीत सिंह बाबी ने झंडी दिखाई।
यात्रा का लालकुआं में अजीत सिंह बाबी ने स्वागत किया। ब्लॉक मुख्यालय पर सरदार पटेल पार्क में नितिन सिंह पटेल और अजीत सिंह बाबी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मोहकमगंज के पटेल चौक पर डॉ. गंगाधर पटेल ने स्वागत किया। पाटन में कुलदीप चौधरी ने यात्रा का स्वागत किया। खरझारा में अजय पटेल, धानीखेड़ा में राजू सिंह और बारासगवर में राममोहन बाबू ने भी यात्रा का अभिनंदन किया। यात्रा में डॉ. राजेश सिंह पटेल, विनोद लोधी, मधुराज लोधी और अनुज तिवारी सहित कई लोग शामिल हुए।
समापन समारोह में कृपाशंकर सिंह ने कहा कि सरदार पटेल दुनिया के महान नेताओं में थे। उन्होंने देश को मजबूत बनाने और गरीबों की सेवा में जीवन समर्पित किया। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज को एकजुट करना आवश्यक है। महाराष्ट्र से आए मुख्य अतिथि अविनाश काकड़े ने कहा कि सभी को सरदार पटेल की तरह निडर और मजबूत इरादों वाला बनना चाहिए। विशिष्ट अतिथि अजीत सिंह बाबी और नितिन सिंह पटेल ने भी अपने विचार रखे।
November 16, 2026
उन्नाव। न्यायालय ने चोरी के तीन मुकदमों में सोमवार को फैसला सुनाया। दोष साबित होने पर तीन अभियुक्तों को सजा सुनाई गई। इनमें अभियुक्तों को चोरी और संबंधित मामलों में दोषी ठहराया गया। एक दोषी को 13 माह और एक को छह माह कारावास की सजा सुनाई है। पुरवा न्यायिक मजिस्ट्रेट हिमानी गौतम ने मौरावां […]
November 16, 2026
फोटो-8-चोरी की घटना के बाद जांच करते पुलिस कर्मी। संवाद घटना के समय महिला बहन के यहां मुंडन संस्कार में गई थी संवाद न्यूज एजेंसी चकलवंशी। बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। मेन गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए चोरों ने 7.16 लाख के जेवर और नकदी पार कर दी। घटना […]
November 16, 2026
फोटो-21-लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी पड़ी क्षतिग्रस्त कार। स्रोत: पीआरवी मवेशी सामने आने से हादसा, सभी अयोध्या के रहने वाले दिल्ली से लौट रहे थे घर, सबलीखेड़ा गांव के पास घटना संवाद न्यूज एजेंसी गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सबलीखेड़ा गांव के पास दिल्ली से फैजाबाद जा रही तेज रफ्तार कार आगे मवेशी आने से अनियंत्रित […]
