मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
डीयू पीएचडी प्रवेश नीति पर उठे सवाल:जेआरएफ प्राथमिकता नियम पर बवाल, कुलपति से हस्तक्षेप की मांग – Du Teachers Oppose Jrf Priority In Phd Admissions; Demand Single Merit List For All Candidates
शिक्षा

डीयू पीएचडी प्रवेश नीति पर उठे सवाल:जेआरएफ प्राथमिकता नियम पर बवाल, कुलपति से हस्तक्षेप की मांग – Du Teachers Oppose Jrf Priority In Phd Admissions; Demand Single Merit List For All Candidates

November 17, 2026


DU Teachers Oppose JRF Priority in PhD Admissions; Demand Single Merit List for All Candidates

दिल्ली विश्वविद्यालय, (DU)
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय में पीएचडी दाखिले के दौरान जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) प्राप्त अभ्यर्थियों को प्राथमिकता देने की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। विश्वविद्यालय के शिक्षक संगठन इंटेक के निर्वाचित सदस्यों ने इस नियम पर आपत्ति जताते हुए कुलपति को पत्र लिखा है।

इसमें उन्होंने दाखिला प्रक्रिया में बदलाव कर जेआरएफ और नॉन-जेआरएफ अभ्यर्थियों के लिए एक समान मेरिट सूची बनाने की मांग की है। पत्र में सदस्यों ने कहा कि मौजूदा व्यवस्था के कारण यूजीसी-नेट और सीएसआईआर नेट उत्तीर्ण नॉन जेआरएफ अभ्यर्थियों को दाखिले के लिए केवल बची हुई सीटों पर निर्भर रहना पड़ता है। इससे अच्छे अकादमिक रिकॉर्ड और नेट में बेहतर अंक हासिल करने वाले कई योग्य अभ्यर्थी भी पीएचडी में दाखिले से वंचित हो सकते हैं।  

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X