सैफ चैंपियनशिप:भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर रचा इतिहास, रिकॉर्ड 10वीं बार जीता खिताब – India Beat Pakistan 2-1 To Clinch Record 10th Saff Title, Complete Hat-trick Of Triumphs Know

भारत बनाम पाकिस्तान
November 17, 2026

भारत बनाम पाकिस्तान
भारतीय फुटबॉल टीम ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित करते हुए सैफ चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। मंगलवार को ढाका में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-1 से हराकर रिकॉर्ड 10वीं बार ट्रॉफी जीत ली। इसके साथ ही भारतीय टीम ने लगातार तीसरी बार यह खिताब अपने नाम करते हुए जीत की हैट्रिक भी पूरी कर ली। खास बात यह रही कि भारतीय टीम ने दूसरे दर्जे की टीम के साथ मैदान पर उतरने के बावजूद खिताब जीतने में सफलता हासिल की। मुकाबले में एक समय पाकिस्तान की टीम बढ़त बनाए हुए थी, लेकिन दूसरे हाफ में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार वापसी करते हुए मैच का रुख पलट दिया।
पहले हाफ में पाकिस्तान ने बनाई बढ़त
मुकाबले की शुरुआत में पाकिस्तान की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया। पहले आधे घंटे में पाकिस्तानी खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। इस दौरान पाकिस्तान ने कुल 9 शॉट लगाए, जिनमें से 2 निशाने पर रहे। वहीं, भारतीय टीम इस दौरान सिर्फ 2 शॉट लगा सकी और उसका एक भी प्रयास लक्ष्य पर नहीं था।
हालांकि, भारतीय टीम ने 35वें मिनट के आसपास गोल करने के कुछ अच्छे मौके बनाए, लेकिन उन्हें भुनाने में नाकाम रही। पहले हाफ के इंजरी टाइम में पाकिस्तान ने मुकाबले का पहला गोल दाग दिया। अलमगीर गाजी ने 45+1वें मिनट में शानदार राइट फुटेड शॉट लगाकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। जुनैद शाह ने बाईं ओर से क्रॉस दिया, जो भारतीय खिलाड़ी से हल्का डिफ्लेक्ट होकर बॉक्स के बीच में गाजी के पास पहुंचा। गाजी ने बिना गलती किए गेंद को गोलपोस्ट के दूर वाले कोने में पहुंचा दिया।
November 17, 2026
मनु भाकर – फोटो : IANS विस्तार दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर को अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) की खिलाड़ी समिति में 2026 से 2030 के कार्यकाल के लिए चुना गया है। मनु उन 10 उम्मीदवारों में शामिल थीं जिन्होंने निशानेबाजी की इस स्पर्धा का प्रतिनिधित्व करने वाले दो […]
November 17, 2026
जीसस जॉर्ज और रोनाल्डो के साथ उनकी मां – फोटो : AP विस्तार पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने के बाद भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब उनकी मां डोलोरेस एवेइरो ने पुर्तगाल टीम पर अपने बेटे को धोखा देने का आरोप लगाया है। इस […]
November 16, 2026
भारत बनाम पाकिस्तान विस्तार गत विजेता भारत की नजरें एक बार फिर सैफ चैंपियनशिप का खिताब जीतने पर हैं। मंगलवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से होगा। भारत की कोशिश रिकॉर्ड 10वीं बार खिताब जीतने के साथ लगातार तीसरी बार चैंपियन बनने की होगी। वहीं, पाकिस्तान की टीम पहली […]
