चिंताजनक: पर्वतीय राज्यों में सड़क हादसों के मामले में उत्तराखंड चौथे स्थान पर, अगस्त तक हो चुकी 1480 घटनाएं – Uttarakhand Ranks Fourth In Road Accidents Among Mountain States Second In Fatalities

हादसा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
November 18, 2026

हादसा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पर्वतीय राज्यों में सड़क दुर्घटनाओं के मामले में उत्तराखंड चौथे स्थान पर है, जबकि हादसों में होने वाली मौतों के मामले में प्रदेश दूसरे स्थान पर है। आंकड़ों के अनुसार, सड़क हादसों में होने वाली मौतों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
11 पर्वतीय राज्यों के आंकड़ों के मुताबिक, असम में वर्ष 2023 और 2024 में क्रमश: 7421 और 7848 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इसके बाद जम्मू-कश्मीर में 6298 और 5808 हादसे दर्ज किए गए। हिमाचल प्रदेश में 2253 और 2156 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। उत्तराखंड में भी हादसों की संख्या चिंताजनक बनी हुई है। यहां 2023 में 1691 और 2024 में 1747 सड़क हादसे हुए। वहीं, सबसे कम दुर्घटनाएं मिजोरम में दर्ज की गईं। यहां वर्ष 2023 में 106 और 2024 में 108 सड़क हादसे हुए।
हादसों में मौतों के मामले में स्थिति चिंताजनक
सड़क दुर्घटनाओं में मौतों के मामले में उत्तराखंड की स्थिति और गंभीर है। असम के बाद प्रदेश दूसरे स्थान पर है। वर्ष 2023 में सड़क हादसों में 1054 लोगों की मौत हुई, जबकि 2024 में यह संख्या बढ़कर 1090 हो गई।
ये भी पढे़ं…उत्तराखंड: नेतृत्व चाहेगा तो चुनाव लड़ूंगा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जताई इस सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा
पिछले वर्ष की तुलना में बढ़े सड़क हादसे
परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष जनवरी से अगस्त तक प्रदेश में 1480 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जबकि वर्ष 2025 की इसी अवधि में 1289 हादसे दर्ज किए गए थे। हादसों में मृतकों और घायलों की संख्या भी बढ़ी है। वर्ष 2025 में जनवरी से अगस्त तक सड़क दुर्घटनाओं में 881 लोगों की मौत हुई थी और 1817 लोग घायल हुए थे। वहीं, इस वर्ष इसी अवधि में 884 लोगों की जान गई और 2181 लोग घायल हुए। संयुक्त परिवहन आयुक्त राजीव मेहरा ने बताया कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
November 18, 2026
उत्तराखंड में जनगणना ग्राफिक विस्तार उत्तराखंड में जो जहां रह रहा है, वहीं उसकी जनगणना होगी। जिन भवनों में किराएदार रह रहे हैं, उनकी वहीं जनगणना कराई जाएगी। निदेशक जनगणना इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि 40 सवालों का जो जवाब आपको देना है, वह पूरी तरह से गोपनीय है। सूचना का अधिकार अधिनियम या […]
November 17, 2026
फ्रॉड विस्तार पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, उनके बेटे शाश्वत उनियाल और नगर निगम कर्मचारी दिनेश खन्ना पर दुकानें आवंटित कराने के नाम पर करीब 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। इस संबंध में विजयराज चौहान और सूरजपाल सिंह ने एसएसपी ऑफिस में शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की […]
November 17, 2026
कुमारी सैलजा और गणेश गोदियाल विस्तार प्रदेश कांग्रेस भ्रष्टाचार के खिलाफ 26 नवंबर को लोक भवन कूच करेगी। पार्टी का प्रदेश भर में हस्ताक्षर अभियान अंतिम चरण में है। पार्टी ने जिला, महानगर कमेटियों को 23 नवंबर तक हस्ताक्षर युक्त बैनर, पोस्टर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपने के निर्देश दिए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी […]
