बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Cow in Delhi Metro: मेट्रो पकड़ने पहुंचे यात्री, सामने खड़ी मिली गाय, देखकर हक्का बक्का हुए लोग तो DMRC का आया जवाब
वायरल

Cow in Delhi Metro: मेट्रो पकड़ने पहुंचे यात्री, सामने खड़ी मिली गाय, देखकर हक्का बक्का हुए लोग तो DMRC का आया जवाब

November 18, 2026


होमताजा खबरDelhi

मेट्रो पकड़ने पहुंचे यात्री, सामने खड़ी मिली गाय, देखकर हक्का बक्का हुए लोग

Last Updated:

दिल्ली के कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन पर ऐसा नजारा दिखा, जिसे देखकर सभी लोग हैरान रह गए. मेट्रो स्टेशन के एंट्री गेट पर एस्केलेटर के पास एक गाय खड़ी नजर आई. पास से गुजर रहे यात्री भी उसे देखकर ठिठक गए. इस घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) का जवाब भी आया है.

मेट्रो पकड़ने पहुंचे यात्री, सामने खड़ी मिली गाय, देखकर हक्का बक्का हुए लोगZoom

दिल्ली के कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो के एंट्री-एग्जिट गेट के पास एक गाय खड़ी दिखाई दी. (फोटो- X@PrateekSaini)

दिल्ली मेट्रो में सफर के दौरान आपने प्लेटफॉर्म पर भीड़, ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री और भागदौड़ तो खूब देखी होगी, लेकिन क्या कभी किसी मेट्रो स्टेशन पर गाय को खड़े देखा है? दिल्ली के कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन पर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. यहां मेट्रो के एंट्री-एग्जिट गेट पर एस्केलेटर के पास एक गाय खड़ी दिखाई दी. स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के लिए यह किसी हैरान कर देने वाले सरप्राइज से कम नहीं था. अब इस अनोखे नजारे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

प्रतीक सैनी नाम के यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर यह तस्वीर शेयर की है. इस फोटो में मेट्रो स्टेशन के एंट्री गेट के पास एस्केलेटर के नजदीक गाय खड़ी नजर आ रही है. वहीं, पास की सीढ़ियों से नीचे उतर रहे दो यात्री भी उसे देखकर उसकी तरफ देखते दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर के साथ प्रतीक ने लिखा, ‘मेट्रो स्टेशन के आसपास हो रही चीजें… कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन पर.’

यह तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने हैरानी जतानी शुरू कर दी. किसी को समझ नहीं आया कि आखिर गाय स्टेशन के अंदर तक कैसे पहुंच गई. लोगों के मन में सवाल था कि मेट्रो स्टेशन के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा और निगरानी के इंतजाम होने के बावजूद यह आवारा पशु एस्केलेटर के इतने करीब कैसे आ गया?

वायरल तस्वीर पर DMRC ने क्या कहा?

यह वायरल पोस्ट दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) तक भी पहुंच गई. डीएमआरसी ने इस घटना से यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया. साथ ही कहा कि स्टेशन कर्मचारियों को आवारा पशुओं को स्टेशन परिसर से दूर रखने के निर्देश दोबारा दिए गए हैं.

DMRC की प्रतिक्रिया के बाद भी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. कुछ यूजर्स इस अप्रत्याशित नजारे पर मजे लेते दिखे, तो कई लोगों ने मेट्रो स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए. लोगों ने पूछा कि जब स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही और सुरक्षा के लिए कर्मचारी तैनात रहते हैं, तो फिर गाय वहां तक कैसे पहुंच गई?

authorimg
साद बिन उमर

साद बिन उमर मीडिया इंडस्ट्री में 15 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं, जहां वे होम पेज डेस्क पर काम करते हैं.

कहां से …

और पढ़ें

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X