गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ददरी मेला:2.50 लाख में बिक रही मुर्रा भैंस – Dadri Mela: Murrah Buffaloes Being Sold For 2.50 Lakh
बलिया

ददरी मेला:2.50 लाख में बिक रही मुर्रा भैंस – Dadri Mela: Murrah Buffaloes Being Sold For 2.50 Lakh

November 19, 2026


Dadri Mela: Murrah buffaloes being sold for 2.50 lakh

ददरी मेला के नंदीग्राम में बिक्री के लिए आई गाय। संवाद

बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेले में अब पशु बाजार की रौनक बढ़ने लगी है। मेले में पंजाब और हरियाणा समेत विभिन्न प्रांतों से पशु व्यापारी पहुंचने लगे हैं। दूर-दराज से आए व्यापारियों के पहुंचने के साथ ही पशुओं की खरीद-बिक्री में तेजी आ गई है। पशु बाजार में घोड़े, गाय और अन्य मवेशियों को देखने के लिए खरीदारों की भीड़ जुट रही है।

पंजाब और हरियाणा से आए व्यापारी अपने साथ बेहतर नस्ल के पशु लेकर पहुंचे हैं। पशुओं की कद-काठी, नस्ल और शारीरिक बनावट के आधार पर उनकी कीमत तय की जा रही है। खरीदारी करने पहुंचे लोग पशुओं की खूबियों और उनकी कीमतों के बारे में जानकारी ले रहे हैं। वहीं, व्यापारी भी ग्राहकों को पशुओं की विशेषताएं बताकर उन्हें आकर्षित कर रहे हैं। पंजाब से जर्सी व साहीवाल गाय लेकर आए व्यापारी मुन्ना ने बताया कि गायों की कीमत 1.20 लाख रुपये हैं। जर्सी गाय का 20 लीटर दूध एक समय देते हैं। पशु मेले में भैंस भी उतरने लगी है। बिहार के ज्यादा व्यापारी पशुओं की मोलभाव करते हुए दिखाई दिए। पशु पालकों ने बताया कि अभी और अच्छी नस्ल के पशुओं के उतरने का इंतजार किया जा रहा है। पशुओं की खरीद फरोख्त से मेला गुलजार हो गया है। मुर्रा भैंस की कीमत दूध के हिसाब से 1.20 लाख से 2.50 लाख तक है। नंदीग्राम में सुबह 6 बजे से ही पशुओं की सौदेबाजी शुरू हो जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X