शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Jind News:पीएमश्री स्कूल लोधर के खिलाड़ियों ने जीते 11 स्वर्ण और दो कांस्य पदक – Athletes From Pm Shri School Lodhar Won 11 Gold And Two Bronze Medals
जींद

Jind News:पीएमश्री स्कूल लोधर के खिलाड़ियों ने जीते 11 स्वर्ण और दो कांस्य पदक – Athletes From Pm Shri School Lodhar Won 11 Gold And Two Bronze Medals

November 20, 2026


उचाना। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोधर के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 पदक हासिल किए। 17 नवंबर को रॉयल स्पोर्ट्स अकादमी जींद में आयोजित पीएमश्री विद्यालयों की प्रतियोगिता में स्कूल के 18 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें खिलाड़ियों ने 11 स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

इस उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्य बटुकेश्वर दत्त और स्टाफ सदस्यों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। प्राचार्य ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना करते हुए आगे भी इसी तरह प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही टीम इंचार्ज एवं कोच विजेंद्र सिंह और सुदेश के प्रयासों की प्रशंसा की।

कार्यक्रम का संचालन विज्ञान अध्यापक बलिंद्र गिल ने किया। डीपीसी पुष्पा मोर, सरपंच प्रतिनिधि मनदीप कुमार और एईओ मुनीत कुमार ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, उन्हें उचित अवसर और मार्गदर्शन मिलना चाहिए।

इस अवसर पर सुशील, मनरूप, नसीब, ईश्वर, सतविंद्र श्योकंद, रामकुमार, वजीर, जितेंद्र, राममेहर, अनिल, सुरेश, सतबीर, सरोज, सरिता, सोनिया और आशिमा सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X