शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश)

जनसहयोग से सफल बनाएंगे भरेड़ी का रेडक्रॉस मेला :संघ – We Will Make The Bharedi Red Cross Fair A Success With Public Cooperation: The Association

November 20, 2026


भरेड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत भरेड़ी में प्रस्तावित रेडक्रॉस मेले को व्यापक जनभागीदारी के साथ जन आंदोलन का रूप देने के लिए वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ ने पहल शुरू कर दी है। मेले के दौरान रक्तदान शिविर आयोजित करने के साथ सामाजिक संस्थाओं, महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों, युवाओं और पंचायत प्रतिनिधियों को अभियान से जोड़ने का निर्णय लिया गया है। वीरवार को भरेड़ी में संघ अध्यक्ष कैप्टन राजिंद्र सिंह गरला की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें मेले के सफल आयोजन और विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सदस्यों ने कहा कि रेडक्रॉस मेला समाज सेवा, मानवता और जरूरतमंदों की सहायता का माध्यम बनना चाहिए। संघ अध्यक्ष कैप्टन राजिंद्र सिंह गरला ने सदस्यों से आह्वान किया कि वे व्यक्तिगत स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ें और मेले को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X