शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पिथौरागढ़

Pithoragarh News:एलएसएम परिसर पिथौरागढ़ चैंपियन, चंपावत उपविजेता – Lsm Campus Pithoragarh Champions, Champawat Runners-up

November 20, 2026


लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज लोहाघाट की ओर से छमनियां स्टेडियम में आयोजित सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की पांचवीं महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एलएसएम परिसर पिथौरागढ़ ने चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

प्राचार्य डॉ. रेखा जोशी के अनुसार, प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी ने किया। पिथौरागढ़ परिसर की खिलाड़ियों ने 11 स्वर्ण और छह रजत पदकों के सहारे कुल 107 अंक जुटाकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं एसएसजेयू परिसर चंपावत ने तीन स्वर्ण, छह रजत और दो कांस्य पदक समेत 57 अंकों के साथ उपविजेता का खिताब जीता। व्यक्तिगत चैंपियनशिप पिथौरागढ़ परिसर की नेहा धामी ने जीती।

अन्य परिणामों में एसएसजेयू परिसर अल्मोड़ा और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट 14-14 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। लोहाघाट की छात्राओं ने एक रजत और तीन कांस्य पदक जीते। इसके अलावा पं. बीडी पांडेय परिसर बागेश्वर और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टनकपुर ने 13-13 अंक अर्जित किए।

संचालन में क्रीड़ा प्रभारी डॉ. रुचिर जोशी, सहायक क्रीड़ा प्रभारी, डॉ. दिनेश राम और विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी लियाकत अली ने सहयोग किया। यहां प्रदीप बोरा, नरेंद्र सिंह, जीवन राय, मनीष चंद्र, सुभाष चंद्र, दुर्गेश जोशी, मनोज कलौनी, हरीशंकर गहतोड़ी, मदन सिंह पुजारी मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X