शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
संभल

Sambhal News:लॉ कॉलेज के बाहर हंगामा, कोतवाली पहुंचा प्रेमी युगल – Uproar Outside Law College; Couple In A Relationship Reaches The Police Station

November 20, 2026


चंदौसी। बृहस्पतिवार को नगर के एक लॉ कॉलेज के बाहर उस समय हंगामा हो गया, जब परीक्षा देने आई युवती से मिलने आए युवक को उसके पिता ने देख लिया। पिता के विरोध के बाद मामला बढ़ गया और प्रेमी युगल सीओ कार्यालय पहुंच गया। वहां युवक ने जनवरी 2025 में हुई अदालती विवाह का प्रमाणपत्र दिखाया।

इसके बाद दोनों को कोतवाली भेज दिया गया, जहां दोनों पक्षों के परिजन भी पहुंच गए। नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती बृहस्पतिवार दोपहर लॉ कॉलेज में परीक्षा देने आई थी। तभी बिलारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक उससे मिलने पहुंचा। युवती के पिता ने दोनों को बातचीत करते देख लिया और भड़क गए।

मामला बढ़ने पर युवक युवती को लेकर सीओ कार्यालय पहुंचा। परिजनों ने युवती को समझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन युवती अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही।

सीओ कार्यालय से प्रेमी युगल को कोतवाली भेजा गया। वहां दोनों पक्षों के परिजन भी मौजूद थे। परिजनों ने युवती को समझाने का प्रयास किया। कोतवाली प्रभारी संत कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच वार्ता चल रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X