Hamirpur (himachal) News:मेडिकल कॉलेज में दिसंबर तक तैयार होगा शवगृह – Mortuary At Medical College To Be Ready By December
रंगस (हमीरपुर)। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय जोलसप्पड़ में निर्माणाधीन शवगृह का 80 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। भवन का शेष कार्य दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इसके तैयार होने से मेडिकल कॉलेज में शवों को सुरक्षित रखने और पोस्टमार्टम से जुड़ी सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी। करीब 1.53 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस भवन का निर्माण मुख्य सड़क के साथ किया जा रहा है।
भवन में शव परीक्षण कक्ष (ऑटोप्सी रूम), प्रतीक्षा कक्ष, कोल्ड चैंबर, एंथ्रोपोलॉजी लैब और पुलिस कक्ष बनाया जा रहा है। इसके अलावा पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालयों की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
वर्तमान में भवन में छत डालने का कार्य चल रहा है। निर्माण पूरा होने और फर्नीचर लगाने के बाद इसे शुरू किया जाएगा। गौरतलब है कि जिले में वर्तमान में मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में ही शवगृह की सुविधा उपलब्ध है। जोलसप्पड़ में भी यह सुविधा शुरू होने से लोगों को लाभ मिलेगा।
कोट
शवगृह का निर्माण कार्य चला हुआ है। भवन का 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। दिसंबर के अंत तक भवन का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। -शिवम कुलश्रेष्ठ, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग नादौन
