शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पिथौरागढ़

Pithoragarh News:पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष से 1.70 लाख रुपये उड़ाए – Rs 1.70 Lakh Siphoned Off From Former Bjp District President

November 20, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़

Updated Fri, 20 Nov 2026 11:03 PM IST

Rs 1.70 lakh siphoned off from former BJP district president

चंपावत। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर पांडेय साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। ठगों ने उनका मोबाइल हैक कर खाते से 1.70 लाख रुपये निकाल लिए। पांडेय को टनकपुर के एक नंबर से आरटीओ चालान का मैसेज मिला था। मैसेज खोलते ही उनका फोन बंद होकर हैक हो गया। 13 नवंबर तक उनके खाते से कई बार में पैसे निकाले गए। उन्होंने इस ठगी की शिकायत साइबर सेल में दर्ज कराई है। कोतवाल दिवान सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X