रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
संत कबीर नगर

Sant Kabir Nagar News:मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने सुनीं समस्याएं – Police Addressed Grievances Under ‘mission Shakti’

November 20, 2026


संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को संतकबीरनगर पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं को जागरूक किया और उनकी समस्याएं सुनीं।

इस दौरान ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया गया। पुलिस व एंटी रोमियो टीमों ने महिला अपराधों की रोकथाम, आत्मरक्षा के उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताते हुए निडर होकर शिकायत करने को प्रेरित किया गया।

जिले के कई थानों की पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। महिला बीट अधिकारियों ने समस्याओं के त्वरित निस्तारण का भरोसा दिलाया। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं से अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और पुलिस से संपर्क करने की अपील की। सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X