रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
गाजीपुर:सड़क हादसे में बुझ गया परिवार का इकलौता चिराग, बाइक सवार वाराणसी रेफर – Ghazipur Only Son Returning Home From A Pond Struck By A Motorcycle Dies
वाराणसी

गाजीपुर:सड़क हादसे में बुझ गया परिवार का इकलौता चिराग, बाइक सवार वाराणसी रेफर – Ghazipur Only Son Returning Home From A Pond Struck By A Motorcycle Dies

November 22, 2026


Ghazipur Only son returning home from a pond struck by a motorcycle dies

Accident
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गहमर कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय गांव में शनिवार की देर रात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 15 वर्षीय किशोर यश गुप्ता की मौत हो गई। वह परेमन शाह पोखरा से घर लौट रहा था। हादसे में बाइक चालक गोलू (22) भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। यश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

पोखरा से लौटते समय हुआ हादसा

मृतक के बड़े पिता योगेंद्र प्रसाद गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शंभू गुप्ता का इकलौता बेटा यश शनिवार देर रात परेमन शाह पोखरा से घर लौट रहा था। इसी दौरान बाजार की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से यश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X