रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सिंघल ने राष्ट्र, प्रेम के लिए जीवन किया समर्पित :राजेंद्र कुमार – Singhal Dedicated His Life To The Nation And To Love: Rajendra Kumar
भदोही

सिंघल ने राष्ट्र, प्रेम के लिए जीवन किया समर्पित :राजेंद्र कुमार – Singhal Dedicated His Life To The Nation And To Love: Rajendra Kumar

November 22, 2026


Singhal dedicated his life to the nation and to love: Rajendra Kumar

सुंदरबन में अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी कार्यक्रम में बोलते मुख्यअति​थि। स्रोत आयोजक
– फोटो : 1

ज्ञानपुर। औराई ब्लॉक के सुंदरबन कटेवना स्थित श्रीराम जानकी मंदिर पर शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की ओर से हिंदु चिंतन गोष्ठी आयोजन किया गया। इसमें अशोक सिंघल का जन्म शताब्दी वर्ष मनाया गया। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि हिन्दू परिषद काशी प्रांत के संगठन मंत्री राजेन्द्र कुमार रहे।

उन्होंने सिंघल के जीवन, व्यक्तित्व, कृतित्व एवं संगठनात्मक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनके जीवन से जुड़े 15 प्रमुख बिंदुओं के माध्यम से बताया कि किस प्रकार उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र, धर्म एवं हिंदू समाज के संगठन के लिए समर्पित किया। संतों एवं धर्माचार्यों को एक मंच पर लाने, हिंदू समाज की एकता, सामाजिक समरसता, गौरक्षा, सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को रेखांकित किया। गोपीगंज पड़ाव पर बाबा बर्फानी ग्रुप की तरफ से मुख्य अतिथि राजेंद्र कुमार का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। मौके पर जितेंद्र गुप्ता, ब्रह्मा मोदनवाल, सुशील राय, तेगा, रत्नेश पांडेय, इंद्रेश आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X