रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चंदौली

Chandauli News:छह दिसंबर को पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा, 24 केंद्रों पर 10,704 अभ्यर्थी होंगे शामिल – Pcs Preliminary Examination On December 6; 10,704 Candidates To Appear Across 24 Centers

November 22, 2026


दो पालियों में होगी परीक्षा, निर्धारित समय से पहले पहुंचना होगा केंद्र पर

संवाद न्यूज एजेंसी

पीडीडीयू नगर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा-2026 छह दिसंबर को जिले के 24 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा में कुल 10,704 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक होगी।

पहली पाली के अभ्यर्थियों को सुबह आठ बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। केंद्र का मुख्य द्वार सुबह 8:45 बजे बंद कर दिया जाएगा। वहीं, दूसरी पाली के अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग का समय दोपहर एक बजे निर्धारित किया गया है। इस पाली का मुख्य द्वार दोपहर 1:45 बजे बंद हो जाएगा। पहली पाली में सामान्य अध्ययन प्रथम और दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन द्वितीय का प्रश्नपत्र होगा।

जिले के डीआईओएस धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में अशोक इंटर कॉलेज, बबुरी, वाल्मीकि इंटर कॉलेज, बलुआ (चहनिया), गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, सदलपुरा, लक्ष्मी पब्लिक स्कूल, कैलाशपुरी मुगलसराय, महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज, सकलडीहा रोड, नगर पालिका इंटर कॉलेज, ब्लॉक ए और बी; नेशनल इंटर कॉलेज, सैयदराजा, सकलडीहा इंटर कॉलेज, सकलडीहा पीजी कॉलेज, सनबीम स्कूल; स्व. रामविलास सिंह शिक्षण संस्थान; जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज, ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंटर कॉलेज, एसजी पब्लिक स्कूल, बृजनंदनी कॉन्वेंट स्कूल, एसआरवीएस संस्थान, जेएस पब्लिक स्कूल, सेंट अल-हनीफ एजुकेशनल सेंटर, नंदन कानन इंटरनेशनल स्कूल, यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल, डालिम्स सनबीम स्कूल और सेंट जोसेफ स्कूल के ब्लॉक ए व बी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X