रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जीव भी ब्रह्म की तरह सजातीय :हेमराज – The Individual Soul, Like Brahman, Is Of The Same Nature: Hemraj
सिरमौर

जीव भी ब्रह्म की तरह सजातीय :हेमराज – The Individual Soul, Like Brahman, Is Of The Same Nature: Hemraj

November 23, 2026


The individual soul, like Brahman, is of the same nature: Hemraj

राजगढ़ में आयोजित जोन स्तरीय निरंकारी संत समागम में मौजूद लोग। संवाद

राजगढ़ में हुआ जोन स्तरीय निरंकारी संत समागम

संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़/नाहन (सिरमौर)। पानी की एक बूंद जिस प्रकार सागर की सजातीय है, उसी प्रकार जीव भी ब्रह्म के समान ही सजातीय है। जीव को ब्रह्म का बोध कराने के लिए सद्गुरु के मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। यह बात जोन स्तरीय निरंकारी संत समागम में पहुंचे मिशन के केंद्रीय प्रचारक हेमराज शर्मा ने कही।

उन्होंने कहा कि निरंकारी मिशन वेदों और उपनिषदों में बताए मार्ग पर चलने का संदेश देता है। चारों वेदों के चार-चार भाग हैं। इनमें वेदांत अंतिम भाग और वेदों का शीर्ष है। इसमें आत्मा और ब्रह्म की एकता के बिना मोक्ष संभव नहीं होने की बात कही गई है। हेमराज शर्मा ने वेदों और उपनिषदों का उल्लेख करते हुए कहा कि ऋषियों ने आदित्य वर्ण परमात्मा को जानने का उपदेश दिया है। मनुष्य योनि में ही यह क्षमता है कि वह ब्रह्म को जानकर मृत्यु के भय से मुक्त हो सकता है और मोक्ष प्राप्त कर सकता है।

उन्होंने कहा कि निरंकारी मिशन की सद्गुरु माता सुदीक्षा भी ऐसे आयोजनों से यही संदेश देती हैं। भगवान राम की शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि हम राम को तो मानते हैं, लेकिन भ्रमवश उनकी बातों को नहीं मानते। उन्होंने मिशन के श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान को जीवन में आत्मसात करने और आनंद की अनुभूति प्राप्त करने का संदेश दिया। इस अवसर पर मिशन के बड़ी संख्या में अनुयायी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X