रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
360 डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग और ADAS; मार्केट में एंट्री मारेगी Mini Defender! शुरुआती कीमत ₹10.50 लाख
ऑटो

360 डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग और ADAS; मार्केट में एंट्री मारेगी Mini Defender! शुरुआती कीमत ₹10.50 लाख

November 23, 2026


अगर आप कम बजट में एक ऐसी दमदार और बॉक्सी SUV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, जो दिखने में Mini Defender जैसा रग्ड फील दे, तो Mahindra Vision S आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है. 15 अगस्त 2025 को कॉन्सेप्ट के रूप में पेश होने के बाद से ही इस सब-4 मीटर SUV को लेकर ग्राहकों में जबरदस्त क्रेज है. फ्रेश अपडेट्स और स्पाई शॉट्स देखकर लग रहा है कि कंपनी इसके प्रोडक्शन-रेडी मॉडल को दिसंबर 2026 तक पेश कर सकती है.

हालांकि, इसकी ऑफिशियल लॉन्चिंग जून 2027 तक होने की उम्मीद है. महिंद्रा के नए NU_IQ प्लेटफॉर्म पर तैयार हो रही ये SUV रोजमर्रा की सिटी ड्राइविंग के साथ-साथ एडवेंचर के शौकीनों को भी ध्यान में रखकर बनाई जा रही है. आइए जानते हैं इसकी संभावित कीमत, डिजाइन, फीचर्स और इंजन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी डिटेल.

संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

  • लॉन्च डेट: फ्रेश मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिंद्रा दिसंबर 2026 में इसके प्रोडक्शन मॉडल से पर्दा उठा सकती है, जबकि बाजार में इसकी बिक्री जून 2027 तक शुरू होने की संभावना है.
  • संभावित कीमत: इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹10.50 लाख से ₹15.00 लाख के बीच रखी जा सकती है.

एक्सटीरियर डिजाइन और प्लेटफॉर्म

ये महिंद्रा के नए मल्टी-एनर्जी मोनोकॉक NU_IQ प्लेटफॉर्म पर आधारित पहला प्रोडक्शन मॉडल होगा. इसकी लंबाई 4 मीटर से कम होगी, लेकिन इसमें 2,665 mm का लंबा व्हीलबेस मिलेगा, जिससे केबिन में अच्छा स्पेस मिलने की उम्मीद है.

टेस्टिंग के दौरान दिखे प्रोटोटाइप से साफ है कि इसका डिजाइन बॉक्सी और अपराइट रहेगा. फ्रंट में हॉरिजॉन्टल स्लैट्स वाली ग्रिल, सिग्नेचर L-शेप्ड DRLs के साथ राउंड LED हेडलैंप्स और चंकी बंपर मिलेगा.

साइड में मोटी व्हील आर्च क्लैडिंग, साइड फुटस्टेप, फ्लश डोर हैंडल्स और बड़े अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे. पीछे की तरफ साइड-हिंगेड टेलगेट पर लगा स्पेयर व्हील और वर्टिकल LED टेल-लैंप्स इसे असली ऑफ-रोड SUV जैसा लुक देते हैं.

इंटीरियर और केबिन लेआउट

हाल ही में लीक हुए इंटीरियर स्पाई शॉट्स के मुताबिक इसका डैशबोर्ड कॉन्सेप्ट मॉडल के काफी करीब है. इसमें नया 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील (स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स के साथ) और यूनिक ट्रायंगुलर शेप के AC वेंट्स मिलेंगे. Thar की तरह इसमें भी केबिन में चढ़ने के लिए A-पिलर पर ग्रैब हैंडल दिया गया है. ऊंची सीटिंग पोजीशन और चौड़ी विंडो के कारण ड्राइवर को बेहतरीन विजिबिलिटी मिलेगी.

संभावित फीचर्स

महिंद्रा इसे आधुनिक तकनीक और कम्फर्ट फीचर्स से लैस रखेगी. डैशबोर्ड पर डुअल-स्क्रीन सेटअप (टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर) मिलेगा, जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करेगा.

इसमें इस सेगमेंट का सबसे खास फीचर पैनोरमिक सनरूफ (या बड़ा ग्लास रूफ) देखने को मिल सकता है. इसके अलावा टच-सेंसिटिव क्लाइमेट कंट्रोल पैनल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस फोन चार्जर, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, क्रूज कंट्रोल, रियर AC वेंट्स और इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल ORVMs जैसे फीचर्स शामिल होंगे.

सेफ्टी फीचर्स

सुरक्षा के लिहाज से Vision S में कई स्टैंडर्ड और एडवांस फीचर्स दिए जाने की उम्मीद है. सभी यात्रियों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट और एडजस्टेबल हेडरेस्ट, स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और ट्रैक्शन कंट्रोल स्विच, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स के साथ हिल-होल्ड असिस्ट मिलेगा. टॉप वेरिएंट्स में ADAS भी दिया जा सकता है.

इंजन, ट्रांसमिशन और परफॉर्मेंस

महिंद्रा का नया NU_IQ प्लेटफॉर्म पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक सभी तरह के पावरट्रेन को सपोर्ट करने में सक्षम है. शुरुआती फेज़ में इसमें XUV 3XO वाले आजमाए हुए इंजन मिल सकते हैं:

  1. 1.2 लीटर टर्बो-पेट्रोल: ये 111 PS-130 PS पावर और 230-250 Nm तक टॉर्क जनरेट कर सकता है.
  2. 1.5 लीटर डीजल: ये 4-सिलेंडर इंजन लगभग 117 PS की पावर और 300 Nm का दमदार टॉर्क देगा.
  3. ट्रांसमिशन: दोनों इंजनों के साथ 6-स्पीड MT और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर AT विकल्प मिलेगा.

खास बात ये है कि इसका प्लेटफॉर्म AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) या 4×4 क्षमता को भी सपोर्ट करता है, जो इसे खराब रास्तों और ऑफ-रोडिंग में सेगमेंट की बाकी गाड़ियों से अलग बनाएगा. भविष्य में इसका इलेक्ट्रिक (EV) वर्जन भी लॉन्च किया जाएगा.

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X