रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एक्सप्लेनर:क्या सच में लाभ पाकर भी नौकरी-वेतन में बढ़ोतरी नहीं कर रहा उद्योग जगत, क्यों नाराज पीएम मोदी? – Pm Modi Ficci Speech Corporate Profits Vs Wages Jobs Data Explainer
ब्रेकिंग न्यूज़

एक्सप्लेनर:क्या सच में लाभ पाकर भी नौकरी-वेतन में बढ़ोतरी नहीं कर रहा उद्योग जगत, क्यों नाराज पीएम मोदी? – Pm Modi Ficci Speech Corporate Profits Vs Wages Jobs Data Explainer

November 23, 2026


PM Modi FICCI Speech Corporate Profits Vs Wages Jobs Data explainer

पीएम मोदी के फिक्की में दिए भाषण पर क्या कहते हैं आंकड़े।

विस्तार

‘भूख इतनी है, पेट ही नहीं भरता।’ गुरुवार को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फेडरेशन ऑफ इंडियन चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के कार्यक्रम में यह बयान दिया तो भारतीय उद्योग जगत अचानक चौंक उठा। पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान दो टूक पूछा कि कॉरपोरेट टैक्स में ऐतिहासिक कटौती और अन्य नीतिगत सुधारों के बाद क्या कंपनियों ने रोजगार बढ़ाने और कर्मचारियों की आय में सुधार के लिए पर्याप्त कदम उठाए हैं? पीएम ने कंपनियों से कहा कि यह आत्ममंथन का विषय है कि सरकारी नीतियों के लाभ जमीनी स्तर पर व्यापक आर्थिक फायदों में तब्दील हुए हैं या नहीं। 

प्रधानमंत्री की इस टिप्पणी के बाद देशभर में इस बात को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है कि आखिर पीएम मोदी भारतीय उद्योगों के लिए क्या-क्या कहा? प्रधानमंत्री ने सरकार की तरफ से उद्योगों को दी गई जिन छूटों का जिक्र किया, वह कौन-कौन सी हैं? पीएम ने क्यों उद्योगों से नाराजगी जाहिर की है? क्या वाकई में भारतीय उद्योग सरकार की तरफ से मिली छूटों का फायदा उठाने के बावजूद रोजगार और कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी नहीं कर रहा है? इससे जुड़े आंकड़े क्या कहते हैं और इसकी वजह क्या है? आइये जानते हैं…

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X