फरीदाबाद। शहर में औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले धुएं और सड़कों पर उड़ती धूल के कारण वायु प्रदूषण की चुनौती बनी हुई है। रविवार को बल्लभगढ़ की हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 242 रहा, जबकि फरीदाबाद का औसत एक्यूआई 113 दर्ज किया गया।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के रविवार शाम चार बजे जारी बुलेटिन के अनुसार बल्लभगढ़ में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही। वहीं, फरीदाबाद के अन्य मापक केंद्रों पर हवा मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। सेक्टर-11 में एक्यूआई 123 और सेक्टर-30 में 103 रहा।
—
प्रदूषण मीटर-
बल्लभगढ़- 242
फरीदाबाद- 113
सेक्टर-11- 123
सेक्टर-30- 103
एनआईटी – ——–
पलवल- ——–