रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hamirpur (himachal) News:कार-बाइक की जोरदार टक्कर में 20 वर्षीय युवक की मौत, साथी घायल – 20-year-old Man Killed, Companion Injured In Violent Collision Between Car And Motorcycle
हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश)

Hamirpur (himachal) News:कार-बाइक की जोरदार टक्कर में 20 वर्षीय युवक की मौत, साथी घायल – 20-year-old Man Killed, Companion Injured In Violent Collision Between Car And Motorcycle

November 23, 2026


20-year-old man killed, companion injured in violent collision between car and motorcycle

नादौन-दंगड़ी मुख्य सड़क पर सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुए वाहन। स्रोत जागरूक पाठक

रंगस (हमीरपुर)। नादौन-दंगड़ी मुख्य सड़क पर रविवार दोपहर कार और बाइक की टक्कर में बाइक पर पीछे बैठे 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका साथी घायल हो गया। हादसा दंगड़ी बाजार के पास तीखे मोड़ पर दोपहर करीब 12:35 बजे हुआ।

मृतक की पहचान नीतिश निवासी चढ़ियार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक पर हमीरपुर से नादौन की ओर जा रहे थे। दंगड़ी के पास तीखे मोड़ पर उनकी बाइक की सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई।

हादसे में नीतिश और बाइक चला रहा अनुज (23) निवासी चढ़ियार, तहसील बैजनाथ, जिला कांगड़ा घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने नीतिश को मृत घोषित कर दिया।

अनुज की टांग में फ्रैक्चर हुआ है और उसका उपचार चल रहा है। वहीं, कार चालक निवासी रैल हादसे में सुरक्षित है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। फिलहाल हादसे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X