रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
गुजरात हादसा:कोटद्वार पहुंचे जवानों के पार्थिव शरीर, मासूम बेटी समेत अपनों के शव देख बिलख पड़े परिजन – Gujarat Road Accident Mortal Remains Of Two Army Soldiers And Their Families Reach Kotdwar Uttarakhand News
कोटद्वार

गुजरात हादसा:कोटद्वार पहुंचे जवानों के पार्थिव शरीर, मासूम बेटी समेत अपनों के शव देख बिलख पड़े परिजन – Gujarat Road Accident Mortal Remains Of Two Army Soldiers And Their Families Reach Kotdwar Uttarakhand News

November 23, 2026


Gujarat road accident mortal remains of two army soldiers and their families reach kotdwar uttarakhand news

सेना के वाहनों से कोटद्वार लाए गए शव
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गुजरात के कच्छ में हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दो सैनिकों और उनके परिवार के सदस्यों के पार्थिव शरीर सोमवार तड़के सेना के वाहनों से कोटद्वार के कौड़िया स्थित सेना के कैंप में लाए गए। यहां से तिरंगे में लिपटे सैनिकों के पार्थिव शरीर और उनके परिजनों के शव उनके आवासों पर पहुंचाए गए। अपनों के शव देखते ही परिजन उनसे लिपटकर बिलख पड़े। हादसे में तीन परिवारों के छह सदस्यों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।

द्वितीय गढ़वाल राइफल्स में तैनात नायक सौरभ सिंह नेगी (30), उनकी पत्नी सविता नेगी (30) और तीन माह की मासूम बेटी शिविका के पार्थिव शरीर पदमपुर सुखरो के ध्रुवपुर स्थित उनके आवास पर ले जाए गए। यहां गढ़वाल राइफल्स के जवानों ने उन्हें सलामी दी। उनके शव मोहल्ले में पहुंचते ही उपस्थित जनसमुदाय रो पड़ा।

हर कोई इस हृदयविदारक घटना से स्तब्ध

वहीं, नायक नितिन गुसाईं की पत्नी रिंकी गुसाईं (30) और चार साल की बेटी वामिका के शव मोटाढाक के शिवराजपुर स्थित आवास पर पहुंचाए गए। मां और बेटी के शव देखते ही परिजन फफक पड़े। परिवार के सदस्यों को रोता देख गांव के लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

ये भी पढे़ं…अंकिता भंडारी: माता-पिता पहुंचे थाने, निजी व्हाट्सऐप चैट सार्वजनिक करने पर विनोद आर्य और वकील के खिलाफ तहरीर

हादसे में द्वितीय गढ़वाल राइफल्स में तैनात नायक राजेश सिंह रावत (34) और उनकी आठ वर्षीय बेटी रक्षिता की भी जान चली गई। सेना के जवान उनके पार्थिव शरीर लेकर सिमलचौड़ स्थित आवास पहुंचे तो वहां भी चीख-पुकार मच गई। हर कोई इस हृदयविदारक घटना से स्तब्ध नजर आया। बताया जा रहा है कि तीनों परिवारों के अंतिम दर्शनों के बाद शवों को अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम ले जाया जाएगा। यहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X