भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने मैच के बाद कहा कि उन्हें पता था कि बल्लेबाजी के लिए मददगार इस पिच पर 10 विकेट निकालना एक चुनौती होगी।
मैच के बाद कप्तान गिल ने कहा, मुझे लगता है कि हमें पता था कि इस पिच पर 10 विकेट लेना एक चुनौती होगी। मगर मुझे लगता है कि हमारे पास मौके थे, बीच-बीच में कुछ मौके मिले, खासकर जब निचले क्रम के बल्लेबाज जल्दी आ गए थे। इस वजह से मुझे लगता है कि फील्ड पर हमारा दिन काफी अच्छा रहा।