रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पूर्वी चंपारण:दो किशोरियों की संदिग्ध मौत, पिता हिरासत में, मां लापता – Suspicious Death Of Two Teenage Sisters Causes A Stir In This Bihar District Motihari News
मुज़फ़्फ़रपुर

पूर्वी चंपारण:दो किशोरियों की संदिग्ध मौत, पिता हिरासत में, मां लापता – Suspicious Death Of Two Teenage Sisters Causes A Stir In This Bihar District Motihari News

November 23, 2026


Suspicious death of two teenage sisters causes a stir in this Bihar district Motihari News

दो सगी किशोरियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई

विस्तार

 पूर्वी चंपारण जिले के डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के सेंभुआपुर गांव में सोमवार को दो सगी किशोरियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृत किशोरियों की पहचान 13 वर्षीय अंजलि और 12 वर्षीय जूली के रूप में हुई है। एक ही परिवार की दो बेटियों की एक साथ मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। हालांकि, उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है।

घटना की सूचना मिलने पर डुमरियाघाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों किशोरियों के शवों को अपने कब्जे में लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा गया। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट से ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मृत किशोरियों के पिता संतोष यादव को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। जांच के दौरान घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

मां के लापता होने से गहराया रहस्य

इस दोहरी मौत के मामले में मृत किशोरियों की मां का घर से लापता होना एक अहम पहलू बन गया है। घटना के बाद से मां का कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। मां के अचानक लापता होने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना से उनके संभावित संबंधों की भी छानबीन की जा रही है।

वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए

घटना की सच्चाई सामने लाने के लिए पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) की टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने वहां से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अब घटनास्थल से मिले साक्ष्यों का विश्लेषण कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और हिरासत में लिए गए पिता से पूछताछ के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।

पुलिस की गहन छानबीन

डुमरियाघाट थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेन्दु ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेंभुआपुर गांव में दो किशोरियों की मौत के मामले की गंभीरता से जांच हो रही है। सभी पहलुओं पर गहन छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। पुलिस जल्द ही इस रहस्य से पर्दा उठाने का प्रयास कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X