भिनाय में भीषण सड़क हादसा:बाइक-स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, दादी-पोते सहित तीन की मौत – Horrific Road Accident In Bhinay: Bike-scooter Collides Head-on, 3 Dead Including Grandmother And Grandson

दुर्घटना में क्षतिग्रस्त पल्सर बाइक।
November 23, 2026

दुर्घटना में क्षतिग्रस्त पल्सर बाइक।
केकड़ी के भिनाय थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में दादी-पोते समेत तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सोमवार शाम करीब 5:15 बजे हुआ। भिनाय थाना क्षेत्र में बांदनवाड़ा से सूरजपुरा की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक्टिवा और पल्सर बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों दुपहिया वाहन बुरी तरह चकनाचूर हो गए। भिड़ंत में दोनों वाहनों पर सवार तीनों लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद दुर्घटनास्थल पर भारी भीड़ हो गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को अचेत अवस्था में बांदनवाड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें- ‘भाजपा का रिवर्स काउंटडाउन शुरू’: पंचायत चुनाव जीत के बाद पायलट बोले- कांग्रेस एकजुट, सीएम फेस पर भी दिया जवाब
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों पर सवार तीनों लोग टक्कर के बाद उछलकर सड़क पर जा गिरे। इनमें एक्टिवा सवार बुजुर्ग महिला चंदा देवी उछलकर सड़क के दूसरी तरफ झाड़ियों में जा गिरीं। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत कर उन्हें झाड़ियों से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही भिनाय थाना प्रभारी सुरेंद्रसिंह मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका-मुआयना किया। इसके बाद अस्पताल पहुंचकर हादसे की जानकारी ली।
भिनाय थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बांदनवाड़ा निवासी हरिओम (18) पुत्र नारायण और उसकी दादी चंदा देवी (60) पत्नी पाचू अपने रिश्तेदार के पास मिलने गए थे। वे वहां से वापस एक्टिवा स्कूटी पर सवार होकर अपने घर की तरफ जा रहे थे। दोनों सूरजपुरा से बांदनवाड़ा की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान सामने से एक पल्सर बाइक पर सवार होकर डीजे का काम करने वाला सेंदरिया निवासी धनराज (25) पुत्र नारायण बांदनवाड़ा से सेंदरिया की तरफ जा रहा था। तभी दोनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर से स्कूटी पर सवार हरिओम व चंदादेवी तथा पल्सर बाइक पर सवार धनराज बुरी तरह से घायल हो गए। तीनों को बांदनवाड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों के शव अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दुर्घटना में क्षतिग्रस्त पल्सर बाइक।
November 27, 2026
राजस्थान में मंदिरों और खेतों के कुओं को निशाना बनाने वाली चोरी की गैंग के खिलाफ देवली थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने बावड़ी बालाजी मंदिर से चांदी के छत्र चोरी होने के मामले की जांच करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर मंदिरों से चांदी के छत्र और अलग-अलग […]
November 26, 2026
अढ़ाई दिन के झोपड़े में शिवलिंग पुनः स्थापित करने की मांग विस्तार अजमेर में दरगाह के निकट स्थित अढ़ाई दिन के झोपड़े को उसके मूल स्वरूप में लौटाने और परिसर में नमाज पर रोक लगाने की मांग को लेकर महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन सिंह परमार ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने […]
November 26, 2026
अजमेर जिला परिषद में उप जिला प्रमुख पद पर भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत दर्ज की है। गुरुवार को हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनीता लांबा उप जिला प्रमुख निर्वाचित हुईं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी रजिया को 9 मतों से हराकर पद पर कब्जा जमाया। चुनाव प्रक्रिया के तहत दोपहर 3 बजे मतदान शुरू […]
