रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Agra News:बूथ से नदारद रहे 14 बीएलओ, नोटिस जारी – 14 Blos Absent From Booths; Notices Issued
आगरा

Agra News:बूथ से नदारद रहे 14 बीएलओ, नोटिस जारी – 14 Blos Absent From Booths; Notices Issued

November 23, 2026


14 BLOs absent from booths; notices issued

बाह: विशेष अभियान में बूथ से नदारद रहे 14 बीएलओ, कारण बताओ नोटिस जारी

बाह। मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान में 21 एवं 22 नवंबर को बूथों पर अनुपस्थित मिले 14 बीएलओ को बाह के एसडीएम विनोद चौधरी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एसडीएम ने बताया कि 21 नवंबर को सबोरा में गंगा प्रसाद, कल्यानपुर में नितिन प्रकाश, सिधावली में लालजी शर्मा, नहटोली में रोहित कुमार, कोरथ में इंद्र कुमार अनुपस्थित मिले थे। 22 नवंबर को मानिकपुरा में वीनू कुमारी यादव, रामजीत शर्मा, राजवीर सिंह, गजौरा में महेन्द्र सिंह, मई में नीरज, भदरौली में विनोद कुमार, फरैरी में सतीश सिंह, धर्मवीर अनुपस्थित मिले थे। नोटिस का जवाब संतोषजनक न मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X