Varanasi News:तकनीकी युग में चुनौतियों से निपटने में प्रभावी प्रबंधन कौशल, व्यक्तित्व विकास जरूरी – In The Technological Era, Effective Management Skills And Personality Development Are Essential For Navigating Challenges
काशी विद्यापीठ में हुए विशेष कार्यशाला में वक्ताओं ने व्यक्तित्व विकास पर बातचीत की। झारखंड सरकार में उच्च और तकनीकी संस्थान में डिप्टी डायरेक्टर प्रो. रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि तकनीकी युग में चुनौतियों से निपटने में प्रभावी प्रबंधन कौशल, व्यक्तित्व विकास का होना बहुत जरूरी है।
पीएम-ऊषा के अंतर्गत आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की ओर से चल रहे नौ दिवसीय शॉर्ट टर्म कोर्स और कार्यशाला में प्रो. रंजीत ने ग्रीन साइकोलॉजी के परिप्रेक्ष्य में वेल-बीइंग की अवधारणा की चर्चा की। कहा कि वास्तविक प्रसन्नता केवल भौतिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि मानसिक शांति, आध्यात्मिक चेतना और प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण संबंध भी व्यक्ति के समग्र कल्याण के महत्वपूर्ण आधार हैं। बीएचयू विधि संकाय के प्रो. राजू मांझी ने कॉपीराइट, पेटेंट एवं बौद्धिक संपदा से संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. प्रतिभा सिंह, अतिथियों का स्वागत आईक्यूएसी के निदेशक प्रो. रमाकांत सिंह, धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मुकेश पांडेय, डॉ. अभिषेक मिश्रा ने किया।
