रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mainpuri News:जोनल स्पोर्ट्स फेस्ट में मैनपुरी कॉलेज ने जीते 10 पदक – Mainpuri College Won 10 Medals In The Zonal Sports Fest
मैनपुरी

Mainpuri News:जोनल स्पोर्ट्स फेस्ट में मैनपुरी कॉलेज ने जीते 10 पदक – Mainpuri College Won 10 Medals In The Zonal Sports Fest

November 24, 2026


Mainpuri College won 10 medals in the Zonal Sports Fest.

फोटो 11 राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के सफल खिलाड़ी ट्राॅफी के साथ जश्न मनाते हुए। स्त्रोत विद्यालय
– फोटो : samvad

मैनपुरी। एकेटीयू जोनल स्पोर्ट्स फेस्ट 2026 में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। आगरा के बिचपुरी स्थित आरबीएस इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस में 20 और 21 नवंबर को आयोजित प्रतियोगिता में कॉलेज के खिलाड़ियों ने कुल 10 पदक जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया।प्रतियोगिता में टेबल टेनिस के बालक वर्ग में कॉलेज की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा खिलाड़ियों ने पांच रजत और चार कांस्य पदक भी अपने नाम किए। प्रतियोगिता में कॉलेज के 87 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। कॉलेज के निदेशक प्रो. (डॉ.) दीपेंद्र सिंह ने विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। खेलकूद से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास होता है। खिलाड़ियों का मार्गदर्शन स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. अंबरीष कुमार तिवारी, स्मृति सिंह और पीटीआई उमेश चंद्र ने किया। स्पोर्ट्स सेक्रेटरी आयुष मिश्रा और साक्षी पांडेय ने भी सहयोग किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X