रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मऊ

Mau News:पार्किंग ठेकेदार से मारपीट, नकदी और पर्ची काटने की मशीन लूटने के आरोप में 30 पर प्राथमिकी – Fir Registered Against 30 People For Assaulting A Parking Contractor And Looting Cash And A Parking-slip-issuing Machine

November 24, 2026


मऊ। मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन के वाहन पार्किंग स्टैंड पर शुल्क मांगने को लेकर हुए विवाद में मारपीट और लूटपाट के मामले में पुलिस ने सोमवार को 10 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना 5 सितंबर 2026 की है। ठेकेदार राजेश सिंह की शिकायत व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नासेहा वसीम के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

प्राथमिकी के अनुसार, कोपागंज थाना क्षेत्र के धवरियासाथ गांव निवासी राजेश सिंह को रेलवे द्वारा 11 अगस्त 2026 से 10 अगस्त 2029 तक दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहन स्टैंड शुल्क वसूली का ठेका आवंटित है।

रेलवे द्वारा तीन पहिया और चार पहिया वाहनों के लिए 12 घंटे का 40 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। लेकिन तीन पहिया वाहन चालक शुल्क देने से बचते हैं और प्रतिबंधित सर्कुलेटिंग एरिया में ही सवारी उतारने व बैठाने का काम करते हैं, जिससे आए दिन विवाद होता है। बीते 05 सितंबर 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे ई-रिक्शा चालक सरायलखंसी थाना के नसोपुर गांव निवासी टोनू कुमार बिना पार्किंग शुल्क दिए तीन चक्कर लगाने के बाद दोबारा जल्दी-जल्दी सवारी उतारने व बैठाने लगा।

जब ठेकेदार राजेश सिंह ने शुल्क की मांग की तो उसने गाली गलौज करते हुए शुल्क देने से साफ इन्कार कर दिया। वहां पहले से मौजूद नसोपुर निवासी मोनू कुमार, गालिबपुर निवासी अभिषेक, सरवां गांव निवासी सिंदू, अलीनगर गांव निवासी दीपक राम उर्फ देवा, नसोपुर निवासी मोनू, पुलिस लाइन निवासी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ सोनू, थाना कोतवाली नगर के भीटी निवासी किशन सोनकर, गुड्डू कुमार और 20 अज्ञात लोगों ने एकजुट होकर उनपर लात घूसे और ईंट पत्थर से हमला कर दिया।

बीच बचाव करने आए अजय कुमार सिंह और अरविंद राय को भी मारपीट कर घायल कर दिए। मारपीट के दौरान मोनू कुमार ने जेब से 7850 रुपये जबरन निकाल लिए, हमलावर 14 हजार रुपये मूल्य की एचएचटी मशीन (पार्किंग पर्ची की मशीन) भी साथ उठा ले गए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X