रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पीलीभीत

Pilibhit News:दिव्यांग परीक्षण शिविर में 70 मरीजों ने कराया परीक्षण – 70 Patients Underwent Examination At The Screening Camp For Persons With Disabilities

November 24, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Tue, 24 Nov 2026 12:46 AM IST

70 patients underwent examination at the screening camp for persons with disabilities.

पीलीभीत। जिला अस्पताल में सोमवार को आयोजित दिव्यांग परीक्षण शिविर में 70 मरीजों ने पहुंचकर अपनी जांच कराई। सुबह नौ बजे से ही शिविर में दूरदराज के क्षेत्रों से दिव्यांगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। देखते ही देखते अस्पताल परिसर में भीड़ जमा हो गई। शिविर में ईएनटी, हड्डी रोग और नेत्र रोग विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच कर दिव्यांगता का परीक्षण किया। जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह ने बताया, परीक्षण शिविर सोमवार को सकुशल संपन्न हुआ। किसी भी मरीज को दिक्कतों का सामना नही करना पड़ा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X