रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
रुड़की:पुलिस के सामने बोली नाबालिग-साहब! मां और सौतेले पिता से बचा लो, देह व्यापार को करते हैं मजबूर – Minor Girl Accuses Mother And Stepfather Of Abuse Seeks Protection From Police Roorkee News
रुड़की

रुड़की:पुलिस के सामने बोली नाबालिग-साहब! मां और सौतेले पिता से बचा लो, देह व्यापार को करते हैं मजबूर – Minor Girl Accuses Mother And Stepfather Of Abuse Seeks Protection From Police Roorkee News

November 24, 2026


Minor girl accuses mother and stepfather of abuse seeks protection from police roorkee news

पुलिस
ग्राफिक

विस्तार

रुड़की शहर के एक मोहल्ले में नाबालिग को गलत गतिविधियों में धकेलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नाबालिग ने अपनी सगी मां और सौतेले पिता पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। सोमवार को पीड़िता किसी तरह घर से निकलकर रुड़की कोतवाली पहुंची और पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब वह करीब सात साल की थी, तभी उसके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद उसकी मां ने मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव निवासी व्यक्ति से दूसरा विवाह कर लिया। करीब छह साल पहले वह अपनी मां के साथ रुड़की आ गई थी। आरोप है कि इसके बाद मां और सौतेले पिता का व्यवहार उसके प्रति बदलने लगा।

पीड़िता ने आरोपियों से अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की

दोनों उसके साथ मारपीट करने लगे और जबरन गलत गतिविधियों में धकेलने लगे। नाबालिग ने आरोप लगाया कि कई बार उसके साथ कलियर, पुरकाजी, भगवानपुर और रुड़की के अलग-अलग होटलों में दुष्कर्म कराया गया। विरोध करने पर उसे घर में बंद रखा जाता था और भूखा-प्यासा भी रखा जाता था।

ये भी पढ़ें…उत्तराखंड:  प्रदेश कांग्रेस का चुनावी अभियान अटका, राहुल और प्रियंका का इंतजार, नहीं शुरू हो पा रहा प्रचार

इसके साथ ही जान से मारने की धमकी दी जाती थी। पीड़िता ने आरोपियों से अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। सीओ ओशिन जोशी का कहना है कि नाबालिग की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X