Muzaffarnagar News:30 नवंबर को मुजफ्फरनगर आ सकते हैं सीएम योगी – Cm Yogi May Come To Muzaffarnagar On November 30
मुजफ्फरनगर। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 नवंबर को मुजफ्फरनगर आ सकते हैं। बरला इंटर कॉलेज के मैदान पर जनसभा की तैयारी शुरू हो गई है। पुरकाजी और चरथावल विधानसभा के विकास के कार्यों का शिलान्यास भी किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने बताया कि दोनों विधानसभा के कार्यक्रम की तैयारी है, अभी अंतिम कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।
